यूटिलिटी

चैट GPT-5 का 5वां वर्जन जल्द होगा लॉन्च, OpenAI कर रहा इसे लेकर काम

ChatGPT में एक बार फिर नई खूबियां जुड़ने जा रही हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) अपने चैटटूल चैटजीपीटी के 5वें वर्जन GPT-5 की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक GPT-5 की लॉन्चिंग आने वाले कुछ महीनों में हो जाएगी. आपको बता दे अब नया AI मॉडल GPT-4 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसे मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था.

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक GPT-5 को जून या जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है. GPT-5 के साथ मिलने वाले एजेंट्स की मदद से किसी टास्ट को कस्टमाइज और शेड्यूल भी किया जा सकेगा. बता दें कि हाल ही में Sora को पेश किया है जो कि एक टेक्स्ट से वीडियो बनाने वाला एआई टूल है. इसकी मदद से 1 मिनट तक के वीडियो बनाए जा सकते हैं.

GPT-5 के साथ कई सारे ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो मौजूदा एआई टूल में नहीं हैं. कहा जा रहा है कि GPT-5 के साथ AI एजेंट्स का सपोर्ट मिलेगा जो अपने आप काम करेगा. इसके अलावा GPT-5 के साथ Sora का भी सपोर्ट दिया जा सकता है जो कि कंपनी का लेटेस्ट टेक्स्ट टू वीडियो एआई टूल है.

कुछ दिन पहले ही आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Sora AI टूल जल्द ही सभी के लिए लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि यह नहीं कहा है कि यह फ्री होगा या शुल्क आधारित, लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी Sora AI को शुरुआत में फ्री में पेश कर सकती है. ओपनएआई के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) मीरा मू्र्ति ने एक इंटरव्यू में की है. मीरा ने कहा है कि इस साल Sora AI को पब्लिक के लिए लॉन्च किया जाएगा. यह भी संभव है कि इसे कुछ महीनों में ही पेश कर दिया जाए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

18 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

59 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago