वाहन चलाने का जुर्माना
New Driving License Rules In 2024: आज कल हर कोई वाहन चलाना पसंद करते हैं. जहां पहले के समय में लोग साइकिल चलाना पसंद करते थे. वहीं अब ज्यादातर लोग स्कूटी, बाइक, बुलेट या कार चलाना पसंद करते हैं. हर कोई अपनी शौक के हिसाब से आना-जाना करता है. हालांकि, इसमें कोई बुराई नहीं है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो रहे हैं? इन नियमों का उल्लंघन कर अगर कोई परिवहन नियमों से अलग होकर वाहन चलाने की भूल करेगा तो उसे अच्छा खासा जुर्माना देना पड़ सकता है. इस तरह की मुश्किलों से बचने के लिए आज हम आपको परिवहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नए नियमों के बारे में बताएंगे.
गाड़ी चलाना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन कुछ लोग ऐसे है जो परिवहन नियमों का उल्लंघन करते हैं. ऐसे में RTO इन सबको देखते हुए 1 जून से नए नियम को जारी करने जा रहा है. इन नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र से लेकर तेज गति से गाड़ी चलाने वाले लोगों को 25 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:आपने लिया क्या LIC की इस पॉलिसी का फायदा? इससे जुड़े तो मान जाएंगे जीवन वाकई आजाद है..!
अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र का हो गया है तो वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है. लेकिन क्या आपको पता हैं कि 16 साल की उम्र के लोग भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. दरअसल, 50 सीसी की क्षमता वाले मोटरसाइकिल को चलाने के लिए 16 साल की उम्र भी ड्राइविंग लाइसेंस लिया जा सकता है. इसके बाद 18 साल के होने पर आपको अपना लाइसेंस अपडेट करवाना होगा.
बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस मिलने की तारीख से 20 साल तक के लिए वैलिड लाइसेंस होता है. ड्राइविंग लाइसेंस को 40 साल की उम्र के बाद 10 साल और फिर से 5 साल के बाद जारी किया जा सकता है. इसके लिए आपको RTO से संपर्क कर अपडेट करवाना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…