Bank Strike: बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के बीच आम जनता और बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप होने का संकट मंडरा रहा था.
इसे देखते हुए वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए आगामी रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सरकारी, प्राइवेट और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को पूरी तरह खुला रखने का आदेश जारी किया है.
अगर आप बैंकों की छुट्टियों का गणित समझें तो 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. हालांकि 27 सितंबर (रविवार) को बैंक खुले रहेंगे. इसके ठीक बाद 28, 29 और 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. इसका मतलब है कि इस पूरे हफ्ते में बैंक केवल रविवार (27 सितंबर) को खुलेंगे और उसके बाद अगले 3 दिनों तक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रह सकता है.
बैंक यूनियनों के संयुक्त संगठन UFBU की मुख्य मांग बैंकों में सप्ताह में 5 दिन का कार्यदिवस (5-Day Work Week) लागू करना है. संगठन का दावा है कि बैंकिंग सेक्टर के लगभग 90% कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं. इस हड़ताल का सबसे बड़ा असर 30 सितंबर को पड़ सकता है, जो बैंकों की हाफ-इयरली क्लोजिंग (Half-Yearly Closing) की महत्वपूर्ण तारीख होती है.
आरबीआई (RBI) ने 27 सितंबर को केवल बैंक शाखाएं ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम और ‘करेंसी चेस्ट’ को भी पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है. रविवार को बैंक अपने नियमित समय पर खुलेंगे, जिससे ग्राहक चेक क्लियरेंस, कैश जमा-निकासी और पेंडिंग कागजी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे.
देश के बड़े सरकारी बैंकों-SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट मैसेज भेजना शुरू कर दिया है. बैंकों ने सलाह दी है कि 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से होने वाली असुविधा से बचने के लिए ग्राहक रविवार (27 सितंबर) को ही ये काम निपटा लें: भारी नकदी का लेनदेन (Cash Deposit/Withdrawal).चेक जमा करना और ड्राफ्ट बनवाना.खाते से जुड़े केवाईसी (KYC) व अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करना.
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…