यूटिलिटी

अगस्त में रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday August 2024: अगर आपको बैंक से संबंधित किसी भी तरह का काम करवाना हो तो समय के साथ उसे निपटा लें क्योंकि जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और पांच दिन बाद अगस्त का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में हर महीने की तरह अगस्त में भी कई बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है. RBI द्वारा जारी की कई लिस्ट के मुताबिक, अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी समेत अलग-अलग त्योहारों के चलते बैंके 13 दिन बंद रहने वाले हैं. ऐसे में बैंक हॉलिडे लिस्ट के आधार पर अगस्त में पड़ने वाली बैंक की छुट्टियों के बारे में जान लेते हैं.

इन तारीखों तक बंद रहेंगे बैंक

  • 3 अगस्त 2024 को केर पूजा के चलते अगरतला में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 4 अगस्त 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 8 अगस्त 2024 को तेंदोंग लो रम फात के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 10 अगस्त 2024 को दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 11 अगस्त 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 13 अगस्त 2024 को देशभक्त दिवस के चलते इम्फाल में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 अगस्त 2024 को रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के कारण अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ व अन्य जगहों पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 अगस्त 2024 को श्री नारायण गुरु जयंती के चलते कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 24-25 अगस्त 2024 को चौथे शनिवार और रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं.
  • 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के चलते देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Gold Price: आखिर बजट के बाद क्यों गिरे सोने के दाम, जानें किस शहर में कितनी है सोने की कीमत?

ऑनलाइन ऐसे चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट

अगर आप बैंक से संबंधित काम करने के लिए घर से निकल रहे हैं तो RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट को देखकर ही निकलें. केंद्रीय बैंक हर महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे और उनके कारणों के साथ ही जिन शहरों में ये छुट्टियां रहने वाली हैं, उनकी पूरी सूची अपनी वेबासाइट पर अपलोड कर देती है. इसे आप (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.

बैंक बंद होने पर निपटाए काम

बैंकों को लगातार छुट्टी होने के कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जब बैंक बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे. ऐसे में आप ऑनलाइन बैंकिंग या फिर ATM जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. ये आपके लिए 24/7 उपलब्ध रहती है. इससे आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago