मुकेश ऋषि और धर्मेंद्र
Mukesh Rishi: मुकेश ऋषि भारतीय सिनेमा के सबसे खतरनाक खलनायकों में से एक है. उन्होंने हिंदी ही नहीं कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी विलेन की भूमिका निभाई है और अपने किरदारों से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. तभी तो जब भारतीय सिनेमा के खलनायकों का जिक्र होता है तो दर्शकों की आंखों के सामने और जुबान पर उनका नाम जरूर होता है.
उन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र से लेकर मिथुन चक्रवर्ती जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. अब हाल ही में मुकेश ऋषि ने फिल्मी दुनिया से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ा भी एक मजेदार किस्सा शेयर किया है.
मुकेश ऋषि ने एक इंटरव्यू के दौरान इस दिलचस्प किस्से के बारे में बताया कि उन्होने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने बताया कि वह आज भी धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं. इंटरव्यू में उन्होंने हीमैन संग अपनी पहली मुलाकात भी याद की और बताया कि जब उन्हें पता चला कि सेट पर धर्मेंद्र आए हैं तो वह उनसे मिलने ही नहीं गए.
मुकेश ऋषि कहते हैं- ‘जब मुझे पहली बार पता चला कि सेट पर धर्मेंद्र आए हैं तो मैं उनसे मिलने नहीं गया. मैं बस अपनी लाइन याद करता रहा और जब शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचा तो वहां धर्मेंद्र जी पहले से ही मौजूद थे. फिर भी मैंने उनकी तरफ नहीं देखा और सीधा अपने सीन की शूटिंग के लिए चला गया, जबकि मेरी अलमारी के सामने भी उनकी तस्वीर लगी थी.’
ये भी पढ़ें: फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, वाराणसी में यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज, यहां जानें पूरा मामला
उन्होंने आगे कहा कि जैसे शूट पूरा हुआ मैं भागकर धर्मेंद्र साहब के पास गया और उनके पैरों में गिर पड़ा. सीन शूट करने से पहले मैंने उनकी तरफ नहीं देखा था क्योंकि मेरी नजरों में उनके लिए इज्जत थी. अगर मैं उनकी तरफ देखता तो सीन बिल्कुल शूट नहीं कर पाता. एक्टर का कहना है कि बड़ों का सम्मान कैसे करना है ये आपको कोई नहीं सिखाता है. ये चीज अपने आप सीखनी पड़ती है. पुराने दौर को याद कर मुकेश ऋषि भावुक होते हुए नजर आए.
मुकेश ऋषि और धर्मेंद्र ने कई बेहतरीन फिल्मों में एक साथ काम किया है. दोनों ने ‘हमला’ फिल्म में पहली बार साथ काम किया था. इस फिल्म में अनिल कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा दोनों ‘जियो शान से’, ‘न्यायदाता’ और ‘लौह पुरुष’ में भी साथ काम कर चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…