यूटिलिटी

Business Credit Card Rules: क्या होता है बिजनेस क्रेडिट कार्ड? जानिए इसके फायदे, पात्रता और जरूरी दस्तावेज

Business Credit Card Rules: देश में बैंक और वित्तीय संस्थाएं ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के क्रेडिट कार्ड ऑफर करती हैं. इनमें कैशबैक, ट्रैवल, रिवॉर्ड, लाइफटाइम फ्री, सिक्योर्ड और बिजनेस क्रेडिट कार्ड प्रमुख हैं. इनमें बिजनेस क्रेडिट कार्ड खास तौर पर कारोबार से जुड़े खर्चों को मैनेज करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं. छोटे कारोबारी से लेकर बड़ी कंपनियों तक, बिजनेस की जरूरत के अनुसार इन कार्डों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या होता है बिजनेस क्रेडिट कार्ड?

बिजनेस क्रेडिट कार्ड ऐसे क्रेडिट कार्ड होते हैं, जिनका इस्तेमाल मुख्य रूप से व्यावसायिक खर्चों के लिए किया जाता है. इनसे सामान खरीदने, वेंडर्स को भुगतान करने और अन्य बिजनेस संबंधी खर्चों को मैनेज किया जा सकता है. पर्सनल क्रेडिट कार्ड की तुलना में बिजनेस क्रेडिट कार्ड में कारोबार से जुड़े खर्चों पर विशेष रिवॉर्ड, डिस्काउंट और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं. इससे कारोबारी अपने बिजनेस और व्यक्तिगत खर्चों को अलग-अलग रख सकते हैं. विशेषज्ञ भी कारोबार से जुड़े खर्चों के लिए अलग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

बिजनेस क्रेडिट कार्ड लेने के क्या फायदे हैं?

बिजनेस क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कारोबारी अपने बिजनेस से जुड़े खर्चों को एक अलग क्रेडिट लाइन के जरिए मैनेज कर सकते हैं. कई कार्डों पर खर्च के आधार पर रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक या डिस्काउंट जैसे फायदे मिलते हैं. इसके अलावा, बिजनेस और पर्सनल खर्च अलग रहने से खर्चों का हिसाब रखने में आसानी हो सकती है. नियमित बिजनेस खर्चों के लिए उपयुक्त कार्ड चुनने पर कारोबारी सालभर में मिलने वाले रिवॉर्ड और ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं.

सही बिजनेस क्रेडिट कार्ड कैसे चुनें?

बिजनेस क्रेडिट कार्ड लेने से पहले अपने कारोबार के खर्चों को समझना जरूरी है. सबसे पहले यह देखें कि कार्ड का इस्तेमाल किन कामों के लिए किया जाएगा. उदाहरण के लिए, इन्वेंट्री खरीदना, वेंडर पेमेंट या यात्रा जैसे खर्चों की जरूरत अलग-अलग कारोबार में अलग हो सकती है. इसके बाद क्रेडिट लिमिट पर ध्यान दें. बहुत कम लिमिट होने पर बड़े कारोबारी खर्चों को मैनेज करना मुश्किल हो सकता है, जबकि जरूरत से ज्यादा लिमिट अनावश्यक खर्च को बढ़ा सकती है. कार्ड लेने से पहले बैंक सेजॉइनिंग या सालाना फीस, ट्रांजैक्शन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और अन्य शुल्क की पूरी जानकारी लेनी चाहिए. इसके साथ ही ब्याज-मुक्त क्रेडिट पीरियड को भी समझना जरूरी है. अगर कारोबार में विदेश यात्रा या इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन शामिल हैं तो विदेशी लेनदेन पर लगने वाली फीस की जानकारी भी पहले ले लें.

बिजनेस क्रेडिट कार्ड के लिए क्या है पात्रता?

बिजनेस क्रेडिट कार्ड की पात्रता बैंक और कार्ड के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. आम तौर पर आवेदक का कारोबारी होना और भारतीय नागरिक होना जरूरी होता है. कई कार्डों के लिए न्यूनतम और अधिकतम उम्र की सीमा भी निर्धारित होती है. कुछ मामलों में बिजनेस का कम से कम एक साल पुराना होना, नियमित आय और अच्छा क्रेडिट स्कोर भी जरूरी हो सकता है. हालांकि,750 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर की शर्त हर कार्ड या हर बैंक पर समान रूप से लागू हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित बैंक की मौजूदा पात्रता शर्तें जांचना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: एक-डेढ़ GB वाला खत्म कर दिया, लेकिन अब Airtel लाया 77 दिनों वाला सस्ता प्लान, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

किन दस्तावेजों की पड़ सकती है जरूरत?

बिजनेस क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए बैंक पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण और कारोबार से जुड़े दस्तावेज मांग सकता है. इनमें बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, जीएसटी से जुड़े दस्तावेज, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), बैंक स्टेटमेंट या बिजनेस बैंक अकाउंट से संबंधित दस्तावेज शामिल हो सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय सबसे जरूरी बात बकाया राशि का समय पर भुगतान करना है. समय पर भुगतान नहीं करने पर ब्याज और अन्य शुल्क लग सकते हैं और क्रेडिट प्रोफाइल पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए कार्ड की लिमिट, बिलिंग साइकिल, भुगतान की अंतिम तारीख और सभी शुल्कों को समझकर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए. कुल मिलाकर, बिजनेस क्रेडिट कार्ड कारोबार के खर्चों को अलग तरीके से मैनेज करने और उपलब्ध रिवॉर्ड व ऑफर्स का इस्तेमाल करने का एक विकल्प हो सकता है. लेकिन कार्ड चुनने से पहले फीस, क्रेडिट लिमिट, ब्याज-मुक्त अवधि, रिवॉर्ड और अपने वास्तविक बिजनेस खर्चों की तुलना करना जरूरी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago