यूटिलिटी

Business Idea: शादियों के सीजन में ये बिजनेस कर देगा आपको मालामाल, कम लागत में होगा ज्यादा मुनाफा

Business Idea: इस साल अगर आप कुछ नया करके अच्छी रकम कमाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. इस काम को शुरू करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कार्ड प्रिंटिंग के बिज़नस के बारे में. अगर आप अच्छी प्लानिंग के साथ इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो कम समय में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.  अभी शादी-विवाह का सीजन भी चल रहा है जिसकी वजह से यह बिजनेस  ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है.

इस बिजनेस में क्या है सबसे जरुरी

इस धंधे में सबसे जरुरी है कार्ड की अच्छी डिजाइन होना. कार्ड प्रिंट तो कोई कर सकता है लेकिन अच्छी डिजाइनिंग करना हर किसी के लिए आसान नहीं है. देखा जाये तो कार्ड के लिए इंटरनेट पर कई सारे डिजाइंस मौजूद हैं. लेकिन अगर आप प्रिंटिंग के बिजनेस में उतर रहे हैं तो आपको खुद का कुछ यूनिक करना बहुत जरूरी है. कार्ड की डिजाइन अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग होती है और यह हर साल बदलते रहती है. ऐसे में खुद को अपडेट रखना, लेटेस्ट्स डिजाइंस सीखना, ट्रेंड्स को फ़ॉलो करना और उसे पूरी तरह अपने काम में उतारना एक टास्क है जिसे अच्छे से किया जाना जरुरी है.

यह भी पढ़ें– Loan EMI: बढ़ जाएगी घर और पर्सनल लोन की ईएमआई, इन बैंकों ने बढ़ा दिया MCLR

कैसे कमाए अच्छा पैसा

एक सामान्य से कार्ड की कीमत 10 रुपए होती है. लेकिन जैसे-जैसे कार्ड की क्वालिटी और डिजाइन में इजाफा होता है वैसे-वैसे इसकी कीमत बढ़ती जाती है. यह एक फायदे का धंधा है. अब ऐसे समझिये हर शादी में कम से कम 500 से 1000 कार्ड तो जरूर छपते हैं. ऐसे में अगर आप 10 रुपए का भी एक कार्ड प्रिंट कर रहे हैं तो उसका पूरा खर्च निकालने के बाद भी आप हर कार्ड पर लगभग 3 से 5 रुपए तक बचा सकते हैं. वहीं अगर कार्ड महंगा हुआ तो 1 कार्ड में यह बचत 10 से 15 रुपए तक की भी हो सकती है. ऐसे में आप इस धंधे को शुरू कर अच्‍छा मुनाफा कमा सकते हैं.

–भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

3 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

11 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

54 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago