खेल

PAK VS ENG: इंग्लिश बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी देख, पाकिस्तानी महिला ने किया कातिलाना डांस … VIDEO वायरल

PAK vs ENG 1st Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम 17 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर है और पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. वहीं रावलपिंडी टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही थी, तभी स्टेडियम के बाहर छत पर डांस करते हुए एक महिला पर सबकी नजर पड़ी. डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक ओर जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर रहे थे, वहीं मैदान के बाहर दूर एक छत पर खड़ी इस महिला ने अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy Final: फाइनल में भी चला कप्तान का जादू, सौराष्ट्र के सामने 249 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान 42वें ओवर में जो रूट और ओली पोप क्रीज पर थे. इस दौरान साड़ी पहनी एक महिला स्टेडियम के बाहर छत पर डांस करती नजर आई. महिला का ये डांस फैंस को खूब पंसद आया और सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कमेंटेटर को भी यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘वाह! कितना सुंदर दृश्य है.

4 बल्लेबाजों के शतक, इंग्लैंड का स्कोर 657/10

इंग्लैंड के लिए पहले दिन 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़े. पाकिस्तान दौरे के लिए एक शानदार शुरुआत की. खास बात ये रही कि दोनों ही इंग्लिश ओपनर्स ने सेंचुरी लगाते हुए 35.4 ओवर में ही 233 रन की पार्टनरशिप कर डाली. इसके बाद पोप ने 108 रन और ब्रूक 101 रन पर नाबाद हैं.

112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

न केवल गुरुवार को इंग्लिश बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की बल्कि इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में 112 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा. मैच के पहले दिन इंग्लिश टीम ने 506 रन बनाए. टेस्ट इतिहास में पहली बार पहले दिन 500 से ज्यादा रन बने. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था. कंगारू टीम ने 1910 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट पर 494 रन बनाए थे. इस तरह इंग्लैंड ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.

बात अगर इस मैच की करे तो इंग्लिश टीम ने मैच पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमा रखा है. पहली ही पारी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर सेट किया है. वहीं पाकिस्तान की पारी की शुरुआत भी अच्छी रही है. लेकिन अगर मेजबान टीम को ये मैच बचाना है तो एक बड़ा स्कोर बनाना होगा. हालांकि फॉलोऑन का खतरा पाकिस्तान पर अब भी कायम है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

2 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

32 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

57 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago