देश

Delhi: दिल्ली में तीन दिनों तक Dry Day, आज शाम से बंद हो जाएंगी दुकानें, दिल्ली मेट्रो ने भी बदली टाइमिंग

Delhi MCD Election 2022: राजधानी दिल्ली में आज से तीन दिनों तक के लिए ड्राई-डे रहेगा. इन तीन दिनों तक दिल्ली में कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलेगी. दिल्ली में 4 दिसंबर को MCD  चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी. जिसके चलते आबकारी विभाग ने ये बड़ा फैसला लिया है. नगर निगम के चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ ना हो, इसलिए तीन दिनों तक ड्राई डे रखने का फैसला लिया गया है. दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड पर मतदान किया जाएगा. एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. वहीं 7 तारीख को भी दिल्ली में ड्राई-डे रहेगा.

दिल्ली आबकारी विभाग कमिश्नर कृष्ण मोहन उप्पू ने  बताया कि एक्साइज रूल्स 2010 के Rule 52 के तहत 2 से 4 दिसंबर तक और 7 दिसंबर को ड्राई-डे रहेगा. ड्राई डे उन दिनों को कहा जाता है, जब सरकार दुकानों, क्लब, बार में शराब की ब्रिकी पर रोक लगाती है. बता दें दिल्ली में शुक्रवार शाम 5.30 से ड्राई डे की शुरुआत हो जाएगी.

दिल्ली मेट्रों ने बदला समय

दिल्ली एमसीडी चुनाव में ड्राई रन के अलावा दिल्ली मेट्रो की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. मतदान के दिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक सभी स्टेशनों से सुबह 4 बजे से मेट्रो की सेवाएं शुरु कर दी जाएंगी. ट्रेनें रविवार सुबह छह बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. जिसके बाद सुबह 6 बजे के बाद से पूरे दिन मेट्रो ट्रेनें अपने नॉरमल समय के मुताबिक चलेंगी.

दिल्ली एमसीडी चुनाव में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. क्योंकि आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए जनता के बीच में जमकर चुनाव प्रचार किया है. वहीं बीजेपी दिल्ली MCD में अपने 15 साल के अपने रिकॉर्ड को आगे ले जाने की कोशिश करेगी. कांग्रेस भी चुनाव में फिर से अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है. लेकिन कितनी सफल होगी, ये देखना होगा.

250 वार्डों पर होगी जंग

दिल्ली MCD चुनाव में कुल 1336 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. इसमें बीजेपी, आप और कांग्रेस के अलावा निर्देलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव में कूड़े के पहाड़ों का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है. आप और कांग्रेस ने इसको अपने घोषणा पत्र में अहम मुद्दा बनाया हुआ है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

21 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

46 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

2 hours ago