यूटिलिटी

Cancelled Train: कोहरे के कारण 290 ट्रेनें कैंसिल, इन 10 ट्रेनों का बदला रूट

Indian Railway: उत्तर भारत समेत देशभर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है. हर दिन अब सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. देश में रेल यातायात आज भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटा है. खराब मौसम और कोहरा रेल यात्रियों की मुश्किल काफी बढ़ा रहा है. भारतीय रेलवे ने कई अलग-अलग रूटों पर करीब 10 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया है. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली,गाजियाबाद, ऋषिकेश से हांवड़ा जंक्शन, जम्मू तवी, वाराणसी, फिरोजपुर कैंट, धनबाद जंक्शन, छपरा, सूरत आदि जैसे कई जगहों पर जाने वाली ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. इसके साथ ही रेलवे ने 290 ट्रेनों को पर रद्द कर दिया है.

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 247 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द किया है साथ ही 43 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. यदि आप सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो इन ट्रेनों की लिस्ट भी चेक कर लें. रेलवे ने 24 ट्रेनों की टाइमिंग में भी बदलाव किया है, और इनको रिशेड्यूल कर दिया है. तो आइए जानते हैं रेलवे ने कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today 3 January: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

ये ट्रेनें हुई रद्द

01620 शामली – दिल्ली जं., 01623 एक्सप्रेस स्पेशल, दिल्ली – शामली, 04030 फरुखनगर- दिल्ली सराय रोहिल्ला, 04041 दिल्ली सराय रोहिल्ला – फरुखनगर, 04383 प्रयागराज संगम – जौनपुर जंक्शन, 04384 जौनपुर जंक्शन – प्रयागराज संगम, 04424 जींद-दिल्ली एक्सप्रेस जींद जंक्शन – दिल्ली जं., 04974 भिवानी जं. – रोहतक जंक्शन, 05156 गोरखपुर- छपरा, 12241 सुपरफास्ट चंडीगढ़ – अमृतसर जंक्शन 12242, अमृतसर जंक्शन- चंडीगढ़, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस गया जंक्शन – नई दिल्ली 12572 गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल- गोरखपुर, 12595 गोरखपुर – आनंद विहार टर्मिनल, 12873 झारखंड एक्‍सप्रेस हतिया – आनंद विहार टर्मिनल, 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी – आनंद विहार टर्मिनल, 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – सीतामढ़ी, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज संगम – चंडीगढ़, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस चंडीगढ़ – प्रयागराज संगम, 15280 पुरबिया एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल – सहरसा जंक्शन और 15620 गया एक्सप्रेस कामाख्या – गया जंक्‍शन हैं.

ऐसे ऑनलाइन चेक करें ट्रेन स्टेटस

यदि आज आपको ट्रेन से यात्रा करना है तो आपको घर से स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस (Train Status) एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. यात्री अपने ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट तथा NTES ऐप पर कैंसिल, रिशैड्यूल और रास्ता बदलकर चलाई जा रही ट्रेनों की जानकारी दी गई है. ट्रेन का स्टेटस चेक करने के लिए ये दो महत्वपूर्ण रेलवे वेबसाइट

https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes  

https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2  

Dimple Yadav

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago