दीवार घड़ी
Vastu Tips: घर में रहने के दौरान दीवार घड़ी समय देखने के लिए काफी सुविधाजनक रहती है. इसके साथ ही यह दीवारों और घर की सुंदरता भी बढ़ाती है. इस कारण अलग-अलग रंग और आकार की खूबसूरत दीवार घड़ियां लोगों द्वारा खरीदी जाती हैं.
लेकिन घड़ी को लेकर वास्तु शास्त्र के कई नियम भी जुड़े हुए हैं. इनका पालन नहीं करने पर कई तरह के नुकसान उठाना पड़ सकता है. हालांकि लोग इस बारे में नहीं जानते कि समय बताने वाले इस यंत्र का वास्तु में बहुत ही महत्व है.
इसलिए वास्तु के अनुसार घड़ी का सही दिशा में होना बेहद जरूरी है. घड़ी को लेकर आइए देखते हैं वास्तु से जुड़े कुछ खास नियम.
वास्तु के अनुसार घर में घड़ी को लगाने के लिए पूर्व दिशा को उत्तम माना गया है. वहीं पश्चिम और उत्तर दिशा में भी घड़ी को लगाया जा सकता है. बताया जाता है कि दक्षिण दिशा में घड़ी को लगाने से नुकसान हो सकता है.
इससे घर के लोगों के संबंधों में दरार पड़ सकती है. घर की बालकनी या बरामदे में भी घड़ी को नहीं लगाया जाना चाहिए. वहीं घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर भी घड़ी को लगाना शुभ नहीं माना जाता है.
इसे भी पढ़ें:
घड़ी के लिए इन रंगों को माना गया है शुभ
बात करें घड़ी के रंग की तो घर के लिए पीला, सफेद और हल्के भूरे रंग की घड़ियों को शुभ माना गया है.
घड़ी के आकार का सही होना है जरूरी
वास्तु के अनुसार घड़ी का आकार भी बहुत मायने रखता है. माना गया है कि 8 भुजाओं वाली घड़ी शुभ नहीं होती है. इसके लगाने पर घर के लोगों में आपसी मतभेद होने की संभावना है. अगर लगाना हो तो 6 भुजाओं वाली घड़ी को घर में लगाया जा सकता है, इसे शुभ माना जाता है.
वैसे ज्यादातर लोग घर में गोल आकार वाली घड़ी लगाते हैं, इसके अलावा कुछ घरों में पेंडुलम वाली घड़ी भी शौक के कारण लगाई जाती है. माना जाता है कि इन्हें लगाने से घर में धन संपत्ति की बरकत होती है. अगर बात करें सबसे शुभ आकार की तो वास्तु के अनुसार ओवल आकार वाली घड़ी सबसे उत्तम है.
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…