यूटिलिटी

ATM से मिलेगा आपका राशन! अंगूठा लगाइए और चावल पाइए, क्या है छत्तीसगढ़ की हाई-टेक सुविधा?

Annapurti Grain ATM Chhattisgarh: रायपुर/प्रियंका कौशल: अगर आप सरकारी राशन का लाभ उठाते हैं और हर महीने अनाज लेने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़े होकर थक चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता और सहूलियत लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य का पहला स्वचालित ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’ लॉन्च कर दिया है.

मतलब अब आपको राशन की दुकान खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि बैंक एटीएम की तर्ज पर यह मशीन पैसों की जगह सीधे आपके झोले में 24 घंटे राशन डालेगी. आइये जानें क्या है ये स्कीम और यह मशीन कैसे काम करेगी?

किन शहरों में लगी है मशीन और क्या हैं खूबियां? (Chhattisgarh Smart Annapurti Grain ATM)

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा शुरू की गई इस पायलट परियोजना के तहत फिलहाल रायपुर (बीरगांव), बिलासपुर (सरकंडा) और दुर्ग में यह मशीनें लगाई गई हैं. संयुक्त राष्ट्र ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ (WFP) के तकनीकी सहयोग से तैयार इस मशीन की क्षमता 2,500 किलोग्राम है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मशीन के पास जाने के महज 25 से 30 सेकंड के भीतर ही 25 किलो तक अनाज डिस्पेंस हो जाता है.

अगर राशन बांटने के दौरान बिजली कट भी जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस मशीन में एक पावरफुल UPS सिस्टम (पावर बैकअप) लगाया गया है, जो लाइट जाने के बाद भी लगातार 15 से 20 लोगों को राशन उपलब्ध करा सकता है.

कैसे काम करेगी अन्नपूर्ति ग्रेन ATM मशीन? (Annapurti Grain ATM Work)

  • 1.विवरण दर्ज करें: मशीन की डिजिटल स्क्रीन पर सबसे पहले अपना आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर दर्ज करें.
  • 2.बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण: निर्धारित स्थान पर अपना फिंगरप्रिंट लगाकर अपनी पहचान का सत्यापन पूरा करें.
  • 3.मात्रा की पुष्टि और : पहचान सुनिश्चित होते ही स्क्रीन पर आपके कार्ड के अनुसार उपलब्ध कुल राशन की मात्रा दिखाई देगी. इसकी पुष्टि करें.
  • 4. खाली बैग रखें: मशीन के मुख्य डिस्पेंसर के नीचे अपना खाली बैग या बोरी रखें.
  • 5.राशन प्राप्त करें: स्क्रीन पर ‘डिस्पेंस’ बटन दबाते ही मशीन से निर्धारित मात्रा का अनाज निकलकर सीधे आपके बैग में भर जाएगा.

किस्तों में राशन की सुविधा (One Ration Card Grain ATM Chhattisgarh)

इस मशीन में उपभोक्ताओं की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा गया है. अगर किसी बड़े परिवार का कोटा 35 किलो है, तो यह जरूरी नहीं कि वह पूरा राशन एक साथ निकाले. आप अपनी जरूरत के हिसाब से पहली बार में 20 किलो और बाकी 15 किलो महीने के किसी भी अन्य दिन निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 5,585 से 3 तक कैसे पहुंची राम मंदिर CEO की रेस? ट्रस्ट को सौंपी गई फाइनल लिस्ट

इसके अलावा, ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ के तहत छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूर भी इस ATM से अपना अनाज ले सकेंगे. इसी के साथ छत्तीसगढ़ देश का 5वां राज्य (उत्तराखंड, मेघालय, गुजरात और ओडिशा के बाद) बन गया है, जहां यह सुविधा लागू हुई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

10 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

28 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

44 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago