उत्तर प्रदेश

इमरजेंसी कॉल अटेंड करने जा रही डायल 112 PRV वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट कपिल तोमर की दर्दनाक मौत

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. इमरजेंसी कॉल मिलने के बाद मदद के लिए रवाना हुई यूपी 112 की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) रास्ते में हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में पीआरवी चला रहे पायलट कपिल तोमर की जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-63 थाना पुलिस की पीआरवी संख्या 9619 को इलाके से एक इमरजेंसी कॉल मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई. टीम का मकसद जरूरतमंद तक जल्द से जल्द पहुंचना था, लेकिन रास्ते में बहलोलपुर/बेहरामपुर के पास अचानक पीआरवी अनियंत्रित हो गई और भीषण दुर्घटना हो गई.

हादसा इतना गंभीर था कि वाहन चला रहे पायलट कपिल तोमर को गंभीर चोटें आईं. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और मौके पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों ने घायल कपिल तोमर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पीआरवी हादसे में एक पुलिसकर्मी ने गंवाई जान

ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना की खबर सामने आते ही नोएडा पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. जिस टीम को एक आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए भेजा गया था, उसी टीम के एक सदस्य की हादसे में मौत हो गई. घटना ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान सामने आने वाले जोखिमों को भी एक बार फिर सामने ला दिया है.

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और पीआरवी किस वजह से अनियंत्रित हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: बरसते पानी में भी नहीं डिगे कदम: मंत्री एके शर्मा के साथ 10 हजार लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

-भारत एक्सप्रेस

समीर आलम

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

32 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

43 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago