इस सरकारी योजना से दिव्यांगजनों को हो सकता है लाखों रुपये का फायदा, जानें स्कीम की खास बात

Government Scheme For Disabled Persons: केंद्र सरकार अपने देश के नागरिकों के लिए आए दिन तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती है. ताकी लोगो की जरूरतों को पूरा किया जा सका. यह योजनाएं अलग-अलग क्षेत्रों को ध्यान में रखकर लाई जाती है. भारत में कई लोग ऐसे भी हैं जो शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है. ऐसे में प्रदेश सरकार अलग-अलग तरह की डिसेबिलिटी वाले दिव्यांग जनों के लिए भी भारत में अलग योजनाएं संचालित होती है. इसी बीच यूपी सरकार भी दिव्यांगों के लिए एक नई योजना लेकर आई है. जिनका लाभ देश के लाखों दिव्यांगजन कर पाएंगे. तो चलिए फिर जानते हैं इस योजना के बारे में-

घरौंदा योजना

भारत सरकार की घरौंदा योजना के तहत दिव्यांग जनों को लाभान्वित किया जाता है. राष्ट्रीय न्यास के जरिए घरौंदा योजना देश की 40 जगह पर लागू की गई है. इस योजना के तहत दिव्यांगजनों को रहने के लिए व्यवस्था की जाती है. उन्हें सारी सुविधाएं दी जाती हैं. उसके साथ ही उनकी अच्छी देखभाल की जाती है. उन्हें पढ़ाई में भी योगदान दिया जाता है. तो इसके अलावा उन्हें बुनियादी चिकित्सा भी मुहैया करवाई जाती है.किसी एक घरौंदा केंद्र के एक बैच में अधिकतम 20 दिव्यांगजनों को प्रवेश दिया जाता है. उनका रहना. खाना. चिकित्सा. पढ़ाई सारा खर्चा घरौंदा केन्द्र के जिम्मे होता है.

जानकारी लेने के लिए इस वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें

घरौंदा केन्द्र में रहने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://thenationaltrust.gov.in/auth/login.php पर जाकर आवेदन दिया जा सकता है.

योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए

https://thenationaltrust.gov.in/content/scheme/gharaunda.php#:~:text=to%20Enroll%20Now-,About%20the%20Scheme,medical%20care%20from%20professional%20doctors. इस लिंक पर विजिट किया जा सकता है.

निरामया योजना

भारत सरकार की निरामया योजना एक बीमा योजना है. जो खासतौर पर दिव्यांगजनों के लिए लाई गई है. इस बीमा योजना में दिव्यांगजन ही आवेदन दे सकते हैं. निरामया बीमा योजना के तहत 1 लाख रुपये तक का मेडिकल कवर दिया जाता है. इस योजना में ओपीडी, इलाज, दवाइयां, सर्जरी, मेडिकल टेस्ट सभी तरह की चीज कवर होती हैं.

ये भी पढ़ें: सरकार की सबसे शानदार योजना, अब हर महीने मजदूरों को मिलेंगे 3000 रुपये की पेंशन, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया

योजना में आवेदन देने के लिए पहले से कोई भी टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होती. योजना में बीपीएल परिवारों से आने वाले दिव्यांगजनों को 250 रुपये देने होते हैं. तो वहीं जो दिव्यांगजन बीपीएल परिवार की श्रेणी में नहीं आते उन्हें इसके लिए 500 रुपये देने होते हैं.

दिव्यांगता पेंशन योजना

दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा दिव्यांग भत्ता भी दिया जाता है. इसके तहत पेंशन की व्यवस्था की गई है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांगता पेंशन योजना के तहत दिव्यांगों को हर महीने ₹1500 की पेंशन दी जाती है. इसके लिए दिव्यांग जनों के पास सरकार द्वारा जारी किया गया दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना जरूरी है. ₹1500 की पेंशन में ₹1200 राज्य सरकार द्वारा दिए जाते हैं तो वही ₹300 केंद्र सरकार देती है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

3 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

22 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago