यूटिलिटी

Elon Musk ने X पर बंद की मुफ्त सर्विस, अब सभी यूजर्स को देना होगा पैसा

Elon Musk on X: टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख और  फिर ट्विटर के कर्ताधर्ता बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स यानी एलन मस्क ने आज एक बड़ा ऐलान कर दिया है. मस्क पहले ही ट्विटर को कमाई का एक बड़ा जरिया साबित कर चुके हैं. उन्होंने ब्लू टिक के बदले मोटी रकम वसूलने का प्लान ट्विटर पर अप्लाई किया था. मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया है. हालांकि इसमें यूजर्स को कुछ खास प्रीमियम ऑफर्स भी मिलते हैं. वहीं अब एलन मस्क (Elon Musk) एक ऐसा प्लान कर रहे है कि किसी भी यूजर के लिए ट्विटर यानी X फ्री का प्लेटफॉर्म न बन पाए.

दरअसल, Elon Musk ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया प्रोग्राम पेश किया है. इसके तहत यूजर्स को अब ट्विटर यानी X पर कुछ भी फ्री नहीं करने दिया जाएगा. अगर कोई ट्विटर पर केवल ट्वीट पढ़ना चाहता है तो वो ही पैसे देने से बच पाएगा. अन्य सभी लोगों को ट्विटर पर एक रकम चुकानी होगा. इसे सोशल मीडिया यूजर्स के लिहाज से एक बड़ी सनसनी माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से आप भी खरीद रहें हैं स्मार्टफोन, इन बातों का रखें ध्यान

Elon Musk ने किया है बड़ा ऐलान

Elon Musk ने X पर किए अपने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि अब माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म फ्री नहीं रहेगा. खास बात यह भी है कि इस नए प्रोग्राम की टेस्टिंग भी शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक कंपनी नए प्रोग्राम को न्यूजीलैंड और फिलिपींस में टेस्ट कर रही है. कंपनी ने इस नए प्रोग्राम का नाम Not a Bot रखा है.

Elon Musk ने अपने इस नए प्रोग्राम को लेकर कहा है कि इसके जरिए आसानी से बॉट्स की संख्या कम हो जाएगा. हालांकि उन्होंने भी यह स्वीकार किया है कि कि बेशक ऐसा करने से बॉट्स को पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता लेकिन ऐसे अकाउंट्स के लिए प्लेटफॉर्म पर कुछ भी गलत करना 1000 गुना मुश्किल जरूर हो जाएगा, और कई अकाउंट्स प्लेटफॉर्म भी छोड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें-शानदार बैटरी बैकअप के साथ मिल रहे ये सस्ते फोन, जानें कीमत

Elon Musk के राज में कुछ भी नहीं है फ्री

Elon Musk द्वारा जारी किए गए इस नए प्लान की बात करें तो अगर किसी को कोई पोस्ट भी करना होगा तो भी उसे यह प्लान लेना होगा. इसकी वजह यह है कि एक्स पर अब मात्र पढ़ना ही मुफ्त होगा, अन्य किसी भी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को पैसा चुकाना होगा. अब तक ये फीचर सभी यूजर्स के लिए फ्री थे लेकिन अब इन्हीं फीचर्स के लिए आपको चार्ज देना होगा, जो कि स्पैमिंग और बॉट्स की समस्या को खत्म कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago