यूटिलिटी

FIU ने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, जारी किया कारण बताओ नोटिस

Modi Government in Action: फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट इंडिया (FIU IND) ने 9 ऑफशोर वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स (VDA SPs) बिनेंस, कुकोइन, हुओबी, क्रैकन, गेट.आईओ, बिट्ट्रेक्स, बिटस्टैम्प, एमईएक्ससी ग्लोबल, बिटफिनेक्स को अनुपालन कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इतना ही नहीं, साथ ही, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय से इनके यूआरएल को ब्लाक करने की सिफारिश की है.

एफआइयू ने इस संबंध में मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। इन वीडीए पर मनी लांड्रिंग के साथ आतंकवाद के लिए फंडिंग का आरोप है. एफआइयू के मुताबिक जिन वीडीए को ब्लाक करने की सिफारिश की गई है, उनमें स्विट्जरलैंड की बिनानसे, सिंगापुर की कुकायन व मिक्स ग्लोबल, हांगकांग की हुओबी, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड की क्रकेन व बिटफिनेक्स, केमैन आइलैंड की गेटडाटआईओ, अमेरिका की बिट्रेक्स, लक्जमबर्ग की बिट्सटैंप शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के वक्त गर्भ गृह में मौजूद रहेंगे PM Modi समेत ये पांच लोग, जानें क्या हैं सियासी मायने

एफआइयू के निदेशक ने इलेक्ट्रानिक्स मंत्रालय के सचिव को लिखे अपने पत्र में कहा है कि ये वीडीए अवैध तरीके से मनी लांड्रिंग कानून का उल्लंघन करते हुए काम कर रहे हैं. घरेलू और विदेशी वीडीए मुख्य रूप से वर्चुअल डिजिटल एसेट के लेन-देन का काम करते है और इस प्रकार का काम करने के लिए इन्हें भारत के एफआइयू के यहां अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है. अभी 31 वीडीए एफआइयू के साथ पंजीकृत है। हालांकि ऐसी आशंका है कि कई वीडीए बिना पंजीयन के काम कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

14 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

18 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

34 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

50 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

52 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

53 minutes ago