देश

Bihar: फिर साथ आएंगे बीजेपी और जेडीयू? अध्यक्ष बदलते ही नर्म पड़े नीतीश की पार्टी के सुर

Bihar: बिहार में एक बार फिर सियासी बवाल शुरू हो गया है. दिल्ली में हुई सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से चुनाव का हवाला देते हुए इस्तीपा दे दिया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से राज्य के पार्टी प्रेसिडेंट मिल गए हैं. बता दें कि जेडीयू और बीजेपी के बीच गठबंधन टूटने की एक अहम कड़ी ललन सिंह थे, और राजनीतिक विश्लेषकों का कहना यह भी था कि ललन सिंह के सुझावों के चलते ही नीतीश बीजेपी का साथ छोड़ आरजेडी के साथ चले गए थे. इसको लेकर अब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अब जब ललन सिंह की अध्यक्षता खत्म हो गई है और नीतीश एक बार फिर बीजेपी के साथ जा सकते हैं. नीतीश के पार्टी अध्यक्ष बनते ही पार्टी का रुख बीजेपी के लिए काफी नर्म हो गया है.

दरअसल, जेडीयू में अध्यक्ष पद की उठापटक समाप्त होने केल बाद आज शाहम जेडीयू की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा है कि बीजेपी हमारी दुश्मन नहीं है. राजनीति में कोई भी दुश्मन नहीं होता. इस तरह केसी त्यागी ने खुलकर तो कुछ भी नहीं कहा लेकिन एक हिंट जरूर छोड़ गए कि आवश्यकता पड़ने पर कुछ भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें-Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के वक्त गर्भ गृह में मौजूद रहेंगे PM Modi समेत ये पांच लोग, जानें क्या हैं सियासी मायने

इतना ही नहीं, यह भी माना जा रहा है कि ये सारे बयान इस लिए भी दिए जा रहे हैं जिससे आरजेडी पर दबाव पड़े और राजद कांग्रेस पार्टी पर, नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का पीएम कैंडिडेट घोषित करने के लिए दबाव बनाए. जेडीयू नेता ने पार्टी की मीटिंग को लेकर कहा है कि 4 राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए हैं. इनमें से एक प्रस्ताव यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर जाति गणना कराई जाए.

यह भी पढ़ें-Bhajanlal Cabinet: राजस्थान में 30 दिसंबर को होगा मंत्रिमंडल विस्तार! तेज हुई तैयारियां

केसी त्यागी ने कहा है कि देशभर में जाति गणना की मांग के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और इसकी शुरुआत झारखंड से होगी. केसी त्यागी ने कहा कि मीटिंग में प्रस्ताव पारित हुआ है कि नीतीश कुमार ही INDIA गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग पर फैसले के लिए अधिकृत होंगे. ललन सिंह के पद से हटने पर पार्टी में किसी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है.

जेडीयू नेता ने कहा कि ललन सिंह और नीतीश कुमार में कोई मतभेद नहीं हैं. दोनों एक साथ हैं. यही नहीं इस बीच जेडीयू नेता ने नीतीश कुमार को INDIA अलायंस में विचारों का PM करार दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार INDIA अलायंस में विचारों के संयोजक हैं और पीएम हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

2 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

18 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

21 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

21 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

25 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

36 minutes ago