यूटिलिटी

क्रेडिट स्कोर से लेकर डॉक्यूमेंटेशन तक ये 5 गलतियां जो रिजेक्ट करा देती हैं Personal Loan या Credit Card

Reasons Why Credit Card Personal Loan Rejected: अगर आप भी Personal Loan या Credit Card का एप्लीकेशन रिजेक्ट हो रहा हैं, तो इसके पीछे की वजह आपको जरूर पता होना चाहिए. कभी भी आप बिना सोचे-समझे पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको वो वजह बता रहे हैं, जिसके चलते आपका लोन और क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है.

खराब कम क्रेडिट स्कोर

क्रेडिट स्कोर 3 अंकों की संख्या है. यह 300 से 900 के बीच होता है, जिससे ये पता चलता है कि आपको लोन देने में कितना जोखिम है. आपका क्रेडिट स्कोर कितना है, इससे बैंक/ लोन संस्थान को ये फैसला लेने में मदद मिलती है कि आपकी लोन एप्लीकेशन मंज़ूर की जाए या नहीं. ज्यादातर बैंक 750 से ज्यादा क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड देना पसंद करते हैं.

आपके शहर में बैंक/कंपनियां सेवाएं न देती हों

कुछ बैंक और एनबीएफसी केवल चुनिंदा शहरों में ही काम करते हैं. वे केवल उन्हीं शहरों में रहने वाले नागरिकों को क्रेडिट प्रोडक्ट्स की मंजूरी देते हैं.

Income या Age Eligibility Criteria को पूरा न करने पर

बैंक और एनबीएफसी क्रेडिट आवेदन के लिए इनकम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया निर्धारित करते हैं. यह इनकम क्राइटेरिया वेतनभोगी और सेल्फ-एम्प्लॉयड व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होते हैं.

कई बार लोन अप्लाई करना

कम सयम में अगर आप बार-बार Personal Loan या Credit Card के लिए आवेदन करते हैं तो यह आपके क्रेडिट स्कोर पर गलत प्रभाव पड़ता है. जब भी आप लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो क्रेडिट ब्यूरो से बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट मांगते हैं. जब भी आपके लिए कोई हार्ड-इन्क्वायरी होती है तो आपका क्रेडिट स्कोर कुछ पॉइंट नीचे गिर जाता है. इन हार्ड-इन्क्वायरी की जानकारी आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में भी दी जाती है. यह गलती करने से बचें.

पेमेंट इशू

बैंक उन लोगों को लोन देना पसंद करते हैं, जो अपनी आय का 50% से 55% तक ही ईएमआई रखते हैं. किसी भी लोन के लिए आवेदन करने से पहले इसका आकलन जरूर करें. अगर EMI का बोझ 50%-55% से ज़्यादा है तो लोन आवेदन अस्वीकार हो सकता है.

ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी योजना में हर महीने खाते में आएंगे 14,400 रुपये, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

जल्दी-जल्दी नौकरी बदलने पर

आप कहां नौकरी करते हैं, आपकी जॉब प्रोफाइल क्या है और कितने समय से नौकरी कर रहे हैं, बैंक लोन आवेदन का मुल्यांकन करते हुए आवेदक की इन सभी बातों पर ध्यान देते हैं. बैंक ये देखता चाहते हैं कि आपका जॉब रिकॉर्ड कितना स्थिर है. इसलिए बार-बार नौकरी बदलने से बचें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

14 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago