किरीट सोमैया (फोटो: IANS)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने दावा किया है कि उनकी शनिवार रात चुनाव आयोग के अधिकारियों से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी (Sajjad Nomani) के संबंध में विस्तृत बातचीत हुई है और उनकी विभाजनकारी टिप्पणियों की जांच शुरू कर दी गई है.
BJP नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव अधिकारियों ने मौलाना खलील रहमान को लेकर जांच का सिलसिला तेज कर दिया है. कल तक इस संबंध में रिपोर्ट शीर्ष अधिकारियों को सौंप दी जाएगी. आगामी दिनों में मौलाना के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाएगी. इसकी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है. जल्द ही इसे जमीन पर उतारा जाएगा.
BJP नेता किरीट सोमैया ने मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार को शिकायत दर्ज कराई थी. इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था.
अपने पत्र में भाजपा नेता ने कहा था कि चुनावी माहौल के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है, ताकि समाज में राजनीतिक विद्वेष पैदा किया जा सके. लेकिन, हम इस स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं. यही नहीं, चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले मुस्लिमों के सामाजिक बहिष्कार की बात कही जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
भाजपा नेता ने अपने पत्र में लिखा था, “मौलाना ने उन सभी मुस्लिमों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही है, जो चुनाव में भाजपा को वोट देंगे. मौलाना ने उन सभी मुस्लिमों को सलाम ठोकने की बात कही है, जो मस्जिद के फरमान के अनुरूप चुनाव में वोट करेंगे. यही नहीं, मौलाना ने अपने भाषण में वोट जिहाद की भी अपील की है.”
बता दें कि मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के 269 प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हमारे सभी लोग महाविकास अघाड़ी का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को एक और सम्मान, ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर अवार्ड देगा नाइजीरिया
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…