आस्था

साल 2025 में मकर संक्रांति कब है 14 या 15 जनवरी को, जानें डेट और महत्व

Makar Sankranti 2025 Date: सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी राशियों का राजा कहा गया है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य के गोचर से खरमास का समापन होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2025 में मकर संक्रांति कब है, स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या है और इस त्योहार का धार्मिक महत्व क्या है.

2025 में कब है मकर संक्रांति

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मकर संक्रांति 14 जनवरी (मंगलवार) को है. मकर संक्रांति के लिए पुण्य काल सुबह 9 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा. जबकि, इसका समापन शाम 6 बजकर 21 मिनट पर होगा.

मकर संक्रांति 2025 पुण्य काल और महा पुण्य काल

साल 2025 में मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल 9 घंटे 17 मिनट का रहेगा. इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन महापुण्य काल सुबह 9 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा, जबकि इसका समापन 10 बजकर 54 मिनट पर होगा. महापुण्य काल की कुल अवधि 1 घंटा 51 मिनट की रहेगी. ऐसे में पुण्य काल और महा पुण्य काल के दौरान स्नान और दान किया जा सकता है.

मकर संक्रांति महत्व

मकर संक्रांति को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन गंगा स्नान, दान, व्रत और सूर्य देव की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. इस दिन शनि देव के लिए दीप दान का भी बड़ा महत्व है. इस दिन तिल और गुड़ की मिठाई और पकवान बनाए जाते हैं. इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन कई जगहों पर पतंग उड़ाने की परंपरा भी है. इतना ही नहीं, मकर संक्रांति के दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

45 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

48 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago