AI के मदद से बनाई गई तस्वीर
Samsung Galaxy Forever Plan: सैमसंग (Samsung) ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए एक नया और खास ऑफर लॉन्च किया है, जिसका नाम है गैलेक्सी फॉरएवर (Galaxy Forever) प्लान. इस प्लान के जरिए अब लोग महंगे फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे Samsung Galaxy S26 Ultra को बिना पूरी कीमत चुकाए इस्तेमाल कर सकते हैं.
गैलेक्सी फॉरएवर प्लान में क्या है? (What is Galaxy Forever Plan)
इस स्कीम का मकसद उन यूजर्स को फायदा देना है, जो एक साथ ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन लेटेस्ट और प्रीमियम फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं. इस प्लान के तहत ग्राहक फोन की पूरी कीमत नहीं, बल्कि करीब 50 प्रतिशत रकम ही देते हैं. बाकी रकम को कंपनी बाद में ऑप्शन के रूप में रखती है. ग्राहक 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI के जरिए हर महीने किस्त भरते हैं. इसके साथ एक छोटी सी प्रोग्राम फीस भी देनी होती है.
एक साल पूरा होने के बाद ग्राहकों के पास तीन विकल्प होते हैं. पहला, वे फोन कंपनी को वापस कर सकते हैं और बाकी पैसा नहीं देना होगा. दूसरा, अगर उन्हें फोन पसंद है तो वे बची हुई रकम देकर उसे अपना बना सकते हैं. तीसरा विकल्प यह है कि ग्राहक पुराना फोन देकर नया गैलेक्सी मॉडल (Samsung Galaxy Model) ले सकते हैं.
1.5 लाख का फोन 70 हजार में
उदाहरण के तौर पर, अगर किसी फोन की कीमत करीब 1.4 लाख रुपये है, तो ग्राहक को लगभग 70 हजार रुपये ही देने होंगे, जो EMI में बांटे जाते हैं. इससे महंगे फोन खरीदना काफी आसान हो जाता है. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक हर साल नया फोन ले सकते हैं और उन्हें पुराना फोन बेचने की चिंता भी नहीं रहती. हालांकि, जो लोग फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह प्लान थोड़ा महंगा साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: सर्राफा बाजार में भूचाल! चांदी क्रैश, सोना भी गिरा; क्या मार्केट में कुछ बड़ा होने वाला है?
कुल मिलाकर, गैलेक्सी फॉरएवर प्लान उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो हर साल नया स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं और एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




