Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Middle East

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमले की कोशिश के बाद अमेरिका ने ईरान से जुड़े ठिकानों पर फिर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि कूटनीतिक विराम खत्म हो चुका है और अब सैन्य कार्रवाई तेज होगी.

US Israel Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. नौवीं रात भी अमेरिकी सेना ने ईरान पर हवाई हमले किए.

MIDDLE EAST WATER CRISIS: ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्‍य टकराव के चलते पूरे अरब मुल्कों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है. वहां बूंद-बूंद पानी के लिए हाहाकार मचने की आशंका है.

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर गहराने से होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. अमेरिका ने समुद्री नाकेबंदी और नए आर्थिक प्रतिबंधों के जरिए ईरान पर दबाव बढ़ाया, जबकि दोनों पक्षों के दावों से क्षेत्रीय हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सैन्य कार्रवाई और आर्थिक प्रतिबंधों ने पश्चिम एशिया में अनिश्चितता बढ़ा दी है. इस घटनाक्रम के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं तेज हो गई हैं...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अच्छी तरह जानते हैं कि 'असली बॉस कौन है.' नाटो शिखर सम्मेलन के बाद दोनों नेताओं की संभावित व्हाइट हाउस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं.

दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फ्रांस ने अपना माइन काउंटरमेजर (माइन स्वीपर) जहाज तैनात किया है. इस जहाज का उद्देश्य समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें निष्क्रिय करना और सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करना है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस अपने साझेदार देशों के साथ मिलकर इस रणनीतिक जलमार्ग में समुद्री यातायात को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हालांकि, ईरान पहले ही इस क्षेत्र में पश्चिमी देशों की अतिरिक्त सैन्य मौजूदगी का विरोध जता चुका है. ऐसे में फ्रांस की यह तैनाती क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

Indonesia Work From Home: इंडोनेशिया के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के बीच, सिविल सेवकों, सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए अपनी वर्क-फ्रॉम-होम नीति को दो महीने के लिए बढ़ाएगा.

Israel India relations: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की सराहना की है. इजरायल के राजदूत ने होर्मुज स्ट्रेट और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है.

China Roll In US Iran Ceasefire: दुनिया को लगा चीन शांत है, लेकिन ड्रैगन ने 'बैकडोर डिप्लोमेसी' से बड़ा खेल कर दिया. जानें कैसे पाकिस्तान और तुर्किए के जरिए चीन ने अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर कराया और होर्मुज स्ट्रेट खुलवाया.