यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, दिल्ली में बना नया रिकॉर्ड

Gold Silver Price Today: रविवार, 15 जून 2025 को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. बाजार में बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों के कारण कीमती धातुओं की कीमतें नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही हैं.

आज सोने की कीमत में ₹280 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, वहीं चांदी की कीमत ₹100 प्रति किलोग्राम बढ़ी है. इस बढ़ोतरी के साथ अब दोनों कीमती धातुएं ₹1 लाख के पार पहुंच चुकी हैं, जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल देखी जा रही है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत.

18 कैरेट सोने का ताज़ा रेट (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली- ₹76,380
  • कोलकाता- ₹76,260
  • मुंबई- ₹76,260
  • भोपाल- ₹76,300
  • इंदौर- ₹76,300
  • चेन्नई- ₹76,700

22 कैरेट गोल्ड की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

  • भोपाल- ₹93,250
  • इंदौर- ₹93,250
  • दिल्ली- ₹93,350
  • जयपुर- ₹93,350
  • लखनऊ- ₹93,350
  • मुंबई- ₹93,200
  • कोलकाता- ₹93,200
  • हैदराबाद- ₹93,200
  • केरल- ₹93,200

24 कैरेट गोल्ड का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • भोपाल ₹1,01,730
  • इंदौर ₹1,01,730
  • दिल्ली ₹1,01,830
  • जयपुर ₹1,01,830
  • लखनऊ ₹1,01,830
  • चंडीगढ़ ₹1,01,830
  • मुंबई ₹1,01,680
  • हैदराबाद ₹1,01,680
  • केरल ₹1,01,680
  • बेंगलुरु ₹1,01,680
  • चेन्नई ₹1,01,680

चांदी का आज का बाजार भाव

चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद और जयपुर जैसे शहरों में इसका दाम ₹1,10,100 प्रति किलो है. वहीं दक्षिण भारत के शहरों – चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल – में चांदी ₹1,20,000 प्रति किलो पर बिक रही है, जो एक खासा अंतर दर्शाता है.

दिल्ली में सोने की कीमतें आज ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गईं. यहां 24 कैरेट सोना ₹1,01,550 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जो अब तक की सबसे अधिक कीमत मानी जा रही है. इसी के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹93,100 प्रति 10 ग्राम हो गई है. यह पहली बार है जब राजधानी में सोने की दर ने यह रिकॉर्ड स्तर छुआ है.

ये भी पढ़ें: इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन्स, कीमत बेहद कम और दमदार फीचर्स, चीन को लगेगा तगड़ा झटका

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

16 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

16 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

24 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

43 minutes ago

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

54 minutes ago