गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश.
उत्तराखंड में केदारनाथ के पास एक हेलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते क्रैश हो गया. इस हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई. ये हादसा गौरीकुंड के सोनप्रयाग के जंगल में हुआ है. हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए रेस्क्यू टीमें रवाना हो गई हैं.
उत्तराखंड ADG कानून व्यवस्था डॉ वी मुरुगेशन ने बताया कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया. हेलीकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ था, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं. मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.”
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने बयान जारी करते हुए बताया, “आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है. हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री (6 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे. हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं. राहत और बचाव के मद्देनजर NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं.”
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर कहा, “आज एक दुखद समाचार मिला. आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर जो हेलीकॉप्टर ऑपरेटर है, उसने सुबह करीब 5-5:20 बजे केदारनाथ से उड़ान भरी थी. इसे गुप्तकाशी जाना था, लेकिन यह रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गौरीकुंड के पास एक बुग्याल में हुआ. यह जगह 7 किलोमीटर का ट्रैकिंग रूट है. NDRF, SDRF की टीमें वहां भेजी गई हैं. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार किसी के बचने की कोई संभावना नहीं है. पायलट समेत 7 लोग थे, 4 वयस्क, एक बच्चा (23 महीने का), एक पायलट और एक BKTC कर्मचारी भी इसमें सवार थे.”
-भारत एक्सप्रेस
AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…
हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…