यूटिलिटी

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें क्या हैं आज के भाव?

Gold Silver Price Today: शुक्रवार का दिन सोने और चांदी के निवेशकों के लिए थोड़ी मायूसी लेकर आया. अगर आप आज जेवर खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बाजार का मिजाज थोड़ा नरम है. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों और बिकवाली के दबाव के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार में ही गिरावट देखने को मिली. सोने और चांदी, दोनों ही कीमती धातुओं के दाम करीब आधा प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं.

MCX पर क्या है सोने का हाल?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की शुरुआत सुस्त रही. कल के बंद भाव 1,51,761 रुपये के मुकाबले आज यह 1,51,167 रुपये पर खुला. जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कीमतों में गिरावट और बढ़ गई. सुबह करीब पौने दस बजे तक, जून डिलीवरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 718 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,51,043 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. आज के कारोबार में सोने ने 1,51,039 रुपये का निचला स्तर छुआ, जो यह बताता है कि बाजार में फिलहाल खरीदारी से ज्यादा बिकवाली का जोर है.

चांदी भी हुई सस्ती

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी आज थोड़ी फीकी पड़ गई है. मई डिलीवरी वाली चांदी का भाव आज सीधा 2,39,200 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 2,41,513 रुपये था. शुरुआती घंटों में ही चांदी करीब 842 रुपये टूटकर 2,40,671 रुपये के आसपास घूम रही थी. चांदी के व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो रहा है.

विदेशी बाजारों का दबाव

भारतीय बाजार में आई इस गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मची हलचल है. कॉमेक्स (COMEX) पर सोना करीब 0.83 प्रतिशत गिरकर 4,684 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, वहीं चांदी भी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.81 डॉलर के आसपास बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में Fuel पर सख्ती: पेट्रोल-डीजल चाहिए तो दिखाना होगा कागज, रेखा गुप्ता सरकार ने जारी किया आदेश

क्यों गिर रहे हैं दाम? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

बाजार के जानकारों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं. मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी एक्सपर्ट मानव मोदी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोत्तरी सोने के लिए अच्छी खबर नहीं है. साथ ही, मिडिल ईस्ट के देशों में जारी तनाव के बीच अनिश्चितता ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया है.

एक और बड़ी चिंता कच्चे तेल की कीमतों को लेकर है. क्रूड ऑयल एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है, जिससे दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है. अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने भी आग में घी डालने का काम किया है. बेहतर आंकड़ों की वजह से अब ऐसी उम्मीद कम है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती करेगा. जब ब्याज दरें ऊँची रहने की संभावना होती है, तो आमतौर पर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

9 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

25 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

33 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago