Gold Silver Price Today: नवरात्रि का त्योहार चल रहा है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, चांदी के भाव स्थिर हैं. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…
Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 1,05,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,06,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,11,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,11,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: आसमान में उड़ रहे सोने की कीमत में गिरावट, चांदी के भाव स्थिर, जानिए अपने शहर के ताजा रेट
Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 1,05,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,06,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,11,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,11,620 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी शुक्रवार को 1,05,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,05,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,10,780 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,11,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…