Gold Silver Price Today: अगर आप पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की आसमान छूती कीमतों को देखकर खरीदारी टाल रहे थे, तो आज आपके लिए एक बहुत बड़ी राहत वाली खबर आई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और ग्लोबल मार्केट में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार से जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं, वो किसी लॉटरी लगने से कम नहीं हैं.
खासकर चांदी के शौकीनों के लिए तो आज का दिन ‘जैकपॉट’ जैसा है, क्योंकि चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट आई है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी.
आज बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों ने गोता लगा दिया. चांदी के दाम में एक ही दिन में करीब 5,000 रुपए की बंपर गिरावट दर्ज की गई है. अगर कल के भाव पर नजर डालें तो चांदी 2,60,450 रुपए प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही थी, लेकिन आज यह लुढ़क कर सीधे 2,55,800 रुपए पर आ गई है.
यानी अगर आप चांदी की ईंट या बड़े बर्तन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपकी सीधी-सीधी हजारों रुपयों की बचत होने वाली है. सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि इतने कम समय में इतनी बड़ी गिरावट लंबे समय बाद देखने को मिली है.
सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की तपिश में भी आज थोड़ी कमी आई है. 24 कैरेट शुद्ध सोना, जिसे निवेश के लिए सबसे बेहतर माना जाता है, उसकी कीमतों में भी हल्की नरमी देखी गई है. अब 10 ग्राम शुद्ध सोने का भाव 1,59,810 रुपए के करीब चल रहा है.
वहीं, अगर आप घर में शादी-ब्याह के लिए जेवर बनवाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए 22 कैरेट सोने का दाम जानना जरूरी है. आज बाजार में 22 कैरेट यानी जेवराती सोने का भाव 1,76,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- PM Kisan Update: आज 9 करोड़ किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, असम से पीएम मोदी दबाएंगे रिमोट का बटन
अब आपके मन में सवाल होगा कि एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है, तो फिर ये दाम गिर क्यों रहे हैं? दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब भी इस तरह की अस्थिरता आती है, तो निवेशक मुनाफ़ा वसूली शुरू कर देते हैं. इसी खींचतान का सीधा असर हमारी और आपकी जेब पर पड़ रहा है. जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक बाजार में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…