यूटिलिटी

घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले! दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा धमाका, यूपी-बिहार से जम्मू तक चलेंगी 22 स्पेशल ट्रेनें

UP-Bihar special trains: दीवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. रेलवे ने यूपी, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर जैसे प्रमुख रूटों पर 22 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे त्योहार पर घर जाने वालों को कंफर्म सीट मिल सकेगी.

त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में नो-रूम और लंबी वेटिंग से निपटने के लिए रेलवे ने 22 जोड़ी विशेष ट्रेनें पटरी पर उतारी हैं. यह ट्रेनें दिल्ली-मुजफ्फरपुर, धनबाद-दिल्ली, हावड़ा-आनंद विहार, चंडीगढ़-सहरसा और कटरा-श्रीनगर जैसे व्यस्त मार्गों पर पूरे नवंबर महीने में अलग-अलग तिथियों पर चलेंगी. यात्रा से पहले यात्री 139 या NTES ऐप पर समय-सारणी जरूर जांच लें.

त्योहारों पर भीड़ से राहत, 22 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

नवंबर महीने में दीवाली और छठ पूजा के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है. सीट न मिलने की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने 22 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पटरी पर उतारने का फैसला किया है. इन ट्रेनों का संचालन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के प्रमुख रूटों पर किया जाएगा.

यूपी, बिहार और दिल्ली रूट की मुख्य ट्रेनें

दिल्ली और बिहार के यात्रियों के लिए धनबाद-दिल्ली स्पेशल (03309/03310) और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल (05283/05284) चलाई जा रही हैं. इसके अलावा हावड़ा-आनंद विहार (03009/03010) और मालदा टाउन-शकूरबस्ती (03439/03440) ट्रेनें नवंबर माह की विभिन्न तिथियों पर सेवा में रहेंगी.

राजस्थान, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष सेवाएं

पश्चिम और मध्य भारत के यात्रियों के लिए राजकोट-बरेली (09569/09570), लोकमान्य तिलक-बनारस (01051/01052) और हडपसर-जयपुर (01431/01432) स्पेशल ट्रेनें निर्धारित दिनों में चलेंगी. उत्तर भारत में श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा (04680/04689) और चंडीगढ़-सहरसा (04530/04529) के बीच भी विशेष ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेगी.

सफर से पहले समय और रूट जांचें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुक करने और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के समय और रूट की सही जानकारी NTES (National Train Enquiry System) ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके अवश्य प्राप्त कर लें.

यह भी पढ़ें-Dhanteras Gold Rate: दिल्ली से पटना तक कितना बदला गोल्ड-सिल्वर का भाव? खरीदारी से पहले देखें पूरी लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

5 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

7 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

18 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

20 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

36 minutes ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

52 minutes ago