PM Kisan 22nd installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज शुक्रवार का दिन किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम की धरती से देश के अन्नदाताओं की किस्मत पर ‘खुशियों की मुहर’ लगाने जा रहे हैं. आज यानी 13 मार्च 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि की सबसे चर्चित 22वीं किस्त जारी होने वाली है.
असम के गुवाहाटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एक सिंगल क्लिक के जरिए देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि भेजेंगे. अगर आप भी किसान हैं, तो अपना मोबाइल चार्ज रखिए, क्योंकि आज आपके पास ‘क्रेडिट’ का मैसेज आने वाला है.
कितने बजे आएगी किस्त? (kisan samman nidhi)
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और पीएम किसान के आधिकारिक हैंडल्स ने साफ कर दिया है कि किस्त जारी करने का समय आज शाम 5 बजे तय किया गया है. पीएम मोदी गुवाहाटी में रिमोट का बटन दबाकर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रक्रिया शुरू करेंगे. इसका मतलब है कि दिल्ली से चला पैसा बिना किसी बिचौलिये के सीधे आपके खाते में पहुंचेगा. साल 2019 में शुरू हुई इस योजना की यह अब तक की सबसे सुव्यवस्थित किस्त मानी जा रही है.
केवल खेती नहीं, ‘नारी शक्ति’ का भी सम्मान
इस बार की किस्त(pm kisan samman nidhi) में एक खास ‘क्लिक-बेट’ एंगल यह भी है कि इस 18,640 करोड़ के फंड का एक बड़ा हिस्सा देश की महिला किसानों के हाथ में जा रहा है. कुल लाभार्थियों में से 2.15 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं. मोदी सरकार का यह कदम साफ संदेश दे रहा है कि खेती में अब महिलाओं की भूमिका को सिर्फ मजदूरी तक नहीं, बल्कि मालिकाना हक और आर्थिक आजादी तक ले जाया जा रहा है.
कैसे चेक करें अपना नाम और स्टेटस?
अगर आप इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो फोन उठाइए और ये काम अभी कर लीजिए:
वेबसाइट खोलें: सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं.
स्टेटस जानें: होमपेज पर दाईं तरफ ‘Know Your Status’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
डिटेल्स भरें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें और कैप्चा भरकर OTP जेनरेट करें.
अगर वहां ‘Payment Processed’ या किस्त की जानकारी दिख रही है, तो समझ लीजिए शाम 5 बजे आपके घर लक्ष्मी आने वाली है.
ये भी पढ़ें- हौसलों की उड़ान के आगे हार गई दिव्यांगता! 2 KM पैदल स्कूल जाती है सोनी, डॉक्टर बनने का सपना
सावधान! कहीं अटक ना जाएगा आपका पैसा(pm kisan ekyc)
असम से किस्त तो जारी हो जाएगी, लेकिन अगर आपके बैंक रिकॉर्ड में गड़बड़ी है, तो पैसा अटक सकता है. आईए जानते हैं किन परिस्थितियों में आपकी किस्त लटक सकती है:
eKYC न हो तो: सरकार बार-बार कह रही है कि बिना ई-केवाईसी के किस्त नहीं मिलेगी. अगर आपने अभी तक पोर्टल पर जाकर फिंगरप्रिंट या ओटीपी से केवाईसी नहीं किया है, तो इसे अभी निपटा लें.
आधार और बैंक का लिंक न होना: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT (Direct Benefit Transfer) की सुविधा चालू होनी चाहिए. अगर खाता ‘इनएक्टिव’ है, तो बैंक जाकर उसे तुरंत एक्टिव कराएं
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

