Urdu Conclave 2026

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 17वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया; जानें कुल कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ साल 2026 की सबसे सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शुमार हो चुकी है. रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने भारत में 6.36 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कुल कारोबार 217 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

Bhooth Bangla, Box Office Collection, Bollywood

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म भूत बंगला लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल करती दिखाई दे रही है. फिल्म ने अपने 2 हफ्ते पूरे कर लिए हैं और इस वीकेंड का जो कमाई का आंकड़ा सामने आया है उसने सभी को हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं फिल्म ने इस संडे कितनी कमाई कर ली है.

17वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जानकारी के मुताबिक अब तक अच्छी कमाई कर चुकी भूत बंगला ने 17वें दिन (रविवार को) 6.36 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा नेट कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने लगभग 141 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है.

इसके साथ ही अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखा जाए तो भूत बंगला के बाहर के देशों की कमाई भी काफी हैरान करने वाली है. जानकारी है कि फिल्म ने कुल 217 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. आसान शब्दों में बताएं तो प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूत बंगला’ की गई कमाई का आंकड़ा नीचे दिया गया है:

डे 17 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 6.36 करोड़ रुपये

इंडिया नेट कलेक्शन- 141 करोड़

इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 159 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 217 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें- ‘पीछे से पहचान लूंगा…’ होस्ट के इस कमेंट पर भड़कीं सारा अली खान, VIDEO हुआ वायरल

फिल्म के बारे में

इस फिल्म के स्टाइल और स्टारकास्ट की बात करें तो भूत बंगला साल 2026 में रिलीज हुई एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इसमें दर्शकों को हंसी के ठहाकों के साथ-साथ हॉरर टच भी देखने को मिलता है और इस तरह की फिल्में लोगों को काफी पसंद भी आती हैं.

बता दें कि इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है और बालाजी मोशन पिक्चर्स का भी इसमें खास योगदान है. वहीं केप ऑफ गुड फिल्म्स के तहत अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर द्वारा बनाया गया है. स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका और जिशु सेनगुप्ता सभी एक साथ नजर आ रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read