Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: चांदी बनी ‘सोना’! सोमवार खुलते ही ₹6000 का जोरदार उछाल, निवेशकों की चांदी ही चांदी

Gold Silver Price Today:साल के आखिरी महिने में सर्राफा बाजार में बड़ बदलाव देखने को मिल रहा है. अक्सर ही चांदी को सोने का छोटा भाई माना जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है.

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today:साल के आखिरी महिने में सर्राफा बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अक्सर ही चांदी को सोने का छोटा भाई माना जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है. सोमवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों ने हैरान कर दिया है.

चांदी की रफ्तार ने सबको चौंकाया (Silver Price)

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों ने एक ऐसी छलांग लगाई जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया. चांदी बाजार खुलते ही 6,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो गई और 2,14,471 रुपये के नए हाई पर जा पहुंची. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही चांदी ने पहली बार 2 लाख रुपये का मनोवैज्ञानिक स्तर पार किया था. चांदी की इस तेज रफ्तार के पीछे मांग में बढ़ोतरी और वैश्विक आर्थिक बदलावों को मुख्य कारण माना जा रहा है.

सोना भी नए लाइफटाइम हाई पर (Gold Price)

वहीं, इस बार चांदी के पीछे-पीछे सोने ने भी आज अपनी चमक से बाजार को चकाचौंध कर दिया. MCX पर 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला सोना करीब 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ खुला और देखते ही देखते 1,35,580 रुपये के लाइफटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी डॉलर की स्थिति के कारण निवेशकों का भरोसा सुरक्षित निवेश के रूप में सोने पर लगातार बना हुआ है.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,30,200 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. वहीं अगर आप गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज राज्य में इसकी कीमत ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. इसके अलावा, आज चांदी का भाव ₹2,26,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है.

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से सोने और चांदी की कीमतें हर रोज नए शिखर छू रही हैं, वह निवेशकों के लिए मुनाफा कमाने का बेहतरीन मौका है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है. साल के अंत तक ये कीमतें और कितने रिकॉर्ड तोड़ेंगी, यह अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.

ये भी पढें: एक पुरानी बस और कैलकुलेटर बेचकर खड़ी की गई दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, दिलचस्प है Apple की शुरुआत की ये कहानी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital