Gold Silver Rate Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही MCX पर सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखने को मिली है. सोना 1400 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है और चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट आई है.
सोमवार को वायदा बाजार खुलते ही सोने का भाव गिरकर 1,50,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो कि 1,443 रुपये की सीधी गिरावट है. वहीं दूसरी तरफ चांदी का भाव 1,400 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,24,326 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. चांदी अपने ऑल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये के स्तर से अब लगभग 1.95 लाख रूपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोना एक झटके में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया, वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत भी गिरकर अब 2.25 लाख रुपये के नीचे आ गई है. इस ताजा गिरावट के बाद चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है.
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला गोल्ड रेट ओपनिंग के साथ ही गिरकर 1,50,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह 1,51,499 रुपये पर क्लोज हुआ था. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें तो 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड सोमवार को एक झटके में 1443 रुपये सस्ता हो गया.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के बाद चांदी के वायदा भाव पर गौर करें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का MCX रेट सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 2,24,326 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यह कीमती धातु 2,25,755 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, यानी चांदी भी खरीदारों के लिए करीब 1400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई.
बीते जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चांदी की वायदा कीमत पहली बार 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये का आंकड़ा छू लिया था. हालांकि, इसके बाद Silver Price Crash देखने को मिला और ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 1,95,722 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.
सोना-चांदी की कीमतों में बीते डेढ़ महीने के दौरान तगड़ा बदलाव देखने को मिला है. MCX पर 10 ग्राम सोने का जो रेट 31 अगस्त को 1,55,484 रुपये था, वह महीनेभर में 30 सितंबर को गिरते हुए 1,49,036 रुपये पर आ गया था. हालांकि, अक्टूबर में आई तेजी के चलते यह सोमवार को गिरावट के बाद भी 1,50,056 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
31 अगस्त से लेकर सोमवार 12 अक्टूबर तक चांदी की वायदा कारोबार में चाल भी सोने के जैसे ही नजर आई है. बीते 31 अगस्त को 1 किलो चांदी 2,40,121 रुपये में मिल रही थी, लेकिन 30 सितंबर तक इसका भाव गिरकर 2,23,706 रुपये पर आ गया. हालांकि, सोमवार के भाव देखें तो यह बड़ी गिरावट के बाद भी सितंबर के आखिरी दिन की तुलना में चढ़कर 2,24,326 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
यह भी पढ़ें-PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…