Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, सोना 1443 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1400 रुपये से अधिक सस्ती हुई.

MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई; सोना ₹1443 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1400 से अधिक सस्ती हुई.

Gold Silver Rate Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही MCX पर सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखने को मिली है. सोना 1400 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है और चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट आई है.

सोमवार को वायदा बाजार खुलते ही सोने का भाव गिरकर 1,50,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो कि 1,443 रुपये की सीधी गिरावट है. वहीं दूसरी तरफ चांदी का भाव 1,400 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,24,326 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. चांदी अपने ऑल-टाइम हाई 4,20,048 रुपये के स्तर से अब लगभग 1.95 लाख रूपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

सोना-चांदी की कीमतों में हफ्ते के पहले दिन भारी गिरावट

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोना एक झटके में 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया, वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत भी गिरकर अब 2.25 लाख रुपये के नीचे आ गई है. इस ताजा गिरावट के बाद चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है.

सोना खुलते ही हुआ धड़ाम

एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला गोल्ड रेट ओपनिंग के साथ ही गिरकर 1,50,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह 1,51,499 रुपये पर क्लोज हुआ था. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें तो 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड सोमवार को एक झटके में 1443 रुपये सस्ता हो गया.

चांदी की कीमत इतनी फिसली

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के बाद चांदी के वायदा भाव पर गौर करें, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का MCX रेट सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 2,24,326 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यह कीमती धातु 2,25,755 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, यानी चांदी भी खरीदारों के लिए करीब 1400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई.

हाई से अब 1.95 लाख रुपये सस्ती चांदी

बीते जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चांदी की वायदा कीमत पहली बार 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये का आंकड़ा छू लिया था. हालांकि, इसके बाद Silver Price Crash देखने को मिला और ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 1,95,722 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.

सितंबर में टूटा Gold, लेकिन अक्टूबर में यह बदलाव

सोना-चांदी की कीमतों में बीते डेढ़ महीने के दौरान तगड़ा बदलाव देखने को मिला है. MCX पर 10 ग्राम सोने का जो रेट 31 अगस्त को 1,55,484 रुपये था, वह महीनेभर में 30 सितंबर को गिरते हुए 1,49,036 रुपये पर आ गया था. हालांकि, अक्टूबर में आई तेजी के चलते यह सोमवार को गिरावट के बाद भी 1,50,056 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

चांदी की भी सोने जैसी रही चाल

31 अगस्त से लेकर सोमवार 12 अक्टूबर तक चांदी की वायदा कारोबार में चाल भी सोने के जैसे ही नजर आई है. बीते 31 अगस्त को 1 किलो चांदी 2,40,121 रुपये में मिल रही थी, लेकिन 30 सितंबर तक इसका भाव गिरकर 2,23,706 रुपये पर आ गया. हालांकि, सोमवार के भाव देखें तो यह बड़ी गिरावट के बाद भी सितंबर के आखिरी दिन की तुलना में चढ़कर 2,24,326 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

यह भी पढ़ें-PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism