यूटिलिटी

खुशखबरी! सोने के दाम में फिर आई गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ चांदी

Gold Silver Rate: खरमास खत्म होते ही शादी का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बीच, सोने और चांदी के भाव में पिछले चार दिनों से लगातार गिरावट देखा जा रहा है. आज (25 अप्रैल को) MCX पर सोने के भाव में नरमी देखी गई है. ऐसे में अगर आपको भी सोना खरीदना है तो आप यहां पर सोने और चांदी के प्राइस जरूर चेक कर लेना चाहिए. ऐसे में आईए जानते हैं पिछले 4 दिनों में कितना सोना सस्ता हुआ है.

पिछले चार दिन में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिला है. MCX पर सोना घटकर 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ चुका है और हर दिन पीला धातु पर गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, 16 अप्रैल को MCX पर सोना का भाव 73 हजार रुपये के पार पहुंच चुका था. जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल था. इससे पहले सोना इतना महंगा कभी नहीं हुआ था. इसके साथ ही चांदी के दाम में भी रिकॉर्ड स्तर बना रहा.

कितना कम हुआ है चांदी का दाम

वहीं, MCX पर सोना आज यानी 25 अप्रैल को 70855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा चांदी 80536 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मंगलवार को 10 ग्राम सोने का रेट 71029 और चांदी का दाम 82380 रुपए प्रति किलोग्राम था.

4 दिन में इतना सस्ता हुआ सोना

आपको बता दे कि ईरान-इजरायल युद्ध लगभग समाप्त होने का कगार पर है और अमेरिका मार्केट गोल्ड रेट में कमी से मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी का भाव लगातार घट रहा है. शुक्रवार से लेकर बुधवार तक सोने का रेट चार कारोबारी दिनों के दौरान एमसीएक्स पर सोना करीब 2 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है इसके अलावा चांदी का भाव भी 4,610 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुआ है.

ये भी पढ़ें:आधार से पैन को 31 मई तक जोड़ने पर TDS की कम कटौती के लिए कार्रवाई नहींः सीबीडीटी

सराफा बाजार में सोने का भाव क्या है?

बीते शाम को 24 कैरेट का सोना 7,1598 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 72219 रुपये पर आ गया है. 995 शुद्धता वाला गोल्ड 71930 रुपये, 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 66153 रुपये प्रति 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाला सोना 54164 रुपये प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोने का रेट 4,2248 रुपये है. वहीं आज चांदी के दाम 80800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

इंटरनेशनल मार्केट में भी घट रहा सोने का भाव

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है. ग्लोबल मार्केट में गोल्ड 2,318.82 डॉलर प्रति औंस पर था. वही सिल्वर का रेट 27.36 डॉलर प्रति औंस था. डॉलर के मजबूत होने से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

3 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago