यूटिलिटी

Google Account हो सकता है बैन, मामला आपकी टीवी से है जुड़ा, जानें बड़ा अपडेट

Google Account: अगर आपने भी जीमेल पर अपना अकाउंट बना रखा है तो आपके लिए बेहद काम की खबर है. आजकल स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले हर किसी का जीमेल अकाउंट होता है. पहले जहां याहू, रेडिफ एक पॉपुलर ईमेल प्लैटफॉर्म हुआ करते थे, वहीं अब जीमेल अकाउंट सबसे पॉपुलर है. जिससे भी सुनो उसके पास जीमेल का अकाउंट ज़रूर रहता है. लेकिन गूगल के ऐलान से कुछ जीमेल यूज़र्स को बड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि आपका Google अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है. कुछ समय के लिए सस्पेंड हो सकता है.

इन यूजर्स का बंद हो सकता है Gmail अकाउंट

दरअसल गूगल अकाउंट मतलब Gmail , गूगल सर्च, गूगल ड्राइव, यूट्यूब, गूगल शीट जैसी तमाम सर्विसेज को एक्सेस आसानी से कर सकते हैं. सारी सर्विस के लिए गूगल अकाउंट सभी के पास है. अगर आपका गूगल अकाउंट किसी एंड्रॉयड टीवी में लॉगिन है और वहां किसी ने कोई फर्जी ऐप फर्जी लिंक से डाउनलोड करने की कोशिश की और गूगल ने पकड़ लिया तो आपका गूगल अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है. गूगल शीट जिसका एक्सेस बहुतों के पास होता है. वहां आपकी जगह किसी और ने स्पैम किया तो बात आप पर आ सकती हैं. मतलब ध्यान देने और सतर्क रहने की जरूरत है. गूगल अकाउंट का एक्सेस कहां देना और कहां नहीं. इसका ख्याल रखें.

ये भी पढ़ें: अगर आपका भी PNB में है सेंविग अकाउंट? तो हो जाएं सावधान! बैंक भेज रहा नोटिस, 1 जुलाई तक बंद हो सकता है अकाउंट

Google का बड़ा एक्शन 

गूगल ने जानकारी दी है कि अपने गूगल अकाउंट, कॉन्टैक्ट, मेल, फोटोज और फाइल्स को डिलीट होने से बचाने के लिए अकाउंट में कुछ एक्टिविटी सुनिश्चित करनी होगी. आपको बता दें कि गूगल किसी तरह की एक्टिविटी होने पर अकाउंट को एक्टिव मानता है. भले ही इस एक्शन के लिए डिवाइस कोई भी हो. एक्टिविटीज जैसे ई-मेल पढ़ना या भेजना, गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करना, YouTube पर वीडियोज देखना, फोटोज शेयर करना, प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करना, गूगल सर्च का उपयोग करना या गूगल के जरिए किसी थर्ड पार्टी ऐप या सर्विस में साइन करना आदि मानी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

7 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

13 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

28 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

33 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

40 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

1 hour ago