खेल

T20 World Cup 2024, IND vs BAN: सुपर-8 में टीम इंडिया की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, सेमीफाइनल के टिकट पर होगी रोहित शर्मा की नजर

T20 World Cup 2024, India vs Bangladesh: टी20 विश्व कप 2024 के 47वें मैच में शनिवार को भारत और बांग्लादेश की टक्कर होगी. एक तरफ नजमुल हुसेन शान्तो की अगुवाई वाली टीम है, जो यह मैच हारने की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं दूसरी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया आज के मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के काफी करीब पहुंच जाएगी. आज का मुकाबला एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है. ये मैच भारतीय समयानुसार शनिवार रात 8 बजे से शुरू होनी है.

बांग्लादेश से टकराएगी टीम इंडिया

सुपर 8 में विजयी आगाज करने के बाद अब भारत के सामने बांग्लादेश है. टूर्नामेंट में अब तक रोहित ब्रिगेड का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन इतिहास गवाह है कि बांग्लादेश ने हर बार भारत को कड़ी चुनौती दी है. इसलिए आज के मुकाबले को कप्तान रोहित शर्मा कम आंकने की गलती नहीं करेंगे. बांग्लादेश की टीम अपना पहला सुपर 8 मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है. जबकि, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया था.

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और केवल एक मैत में ही बांग्लादेश को जीत मिली है. 12 मैचों में जीत हासिल करने वाले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में अब तक चार मैच खेले हैं और हर बार बाजी मारी है. बांग्लादेश के लिए अब तक यह टूर्नामेंट मिला-जुला रहा है. ग्रुप स्टेज में उसने तीन मैच जीते थे और केवल साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही उसे हार का सामना करना पड़ा था. सुपर 8 में अब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया है.

भारत को बांग्लादेश देगी कड़ी चुनौती

इस मुकाबले की अहमियत की बात करें तो यहां चुनौती बांग्लादेश के लिए अधिक है, क्योंकि यह सुपर-8 का 7वां मैच है. टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने की रेस में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है, लेकिन बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. टूर्नामेंट में बारिश की आशंका भी है, इसलिए हर मैच हर टीम के लिए काफी मायने रखता है. ग्रुप स्टेज में हम पहले ही देख चुके हैं कि अंक तालिका का समीकरण बड़ा उलटफेर कर सकता है. इसलिए कोई भी टीम रिस्क नहीं लेना चाहेगी.

सेमीफाइनल की टिकट पर रोहित की नजर

भारत इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी, जबकि पिछले मैच में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने वाली बांग्लादेश की नजर कमबैक पर होगी. वह सुपर-8 में अपनी पहली जीत की तलाश और टूर्नामेंट में बने रहने के इरादे से मैदान में उतरेगी. कुल मिलाकर फैंस को इस जोरदार टक्कर का लुत्फ उठाने का भरपूर मौका मिलने वाला है.

दोनों देशों की टीमें इस प्रकार है

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज.

बांग्लादेश- नजमुल शान्तो (कप्तान), तस्किन अहमद (उपकप्तान), जाकेर अली, तंजिद हसन, तनजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मुस्तफिज़ुर रहमान, रिशाद हुसैन, लिटन कुमार दास, शाकिब अल हसन, शरीफुल इस्लाम, सौम्य सरकार, मो. तौहीद हृदोय.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की लगातार 5वीं जीत, कमिंस ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

7 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago