पीएनबी ने अपने एटीएम कार्ड से पैसे निकलने के नियम में कई बदलाव कियें हैं.
New Rules: 2022 के अंत का महीना शुरू हो चुका है. हर महीने की शुरुआत में कुछ नए और अपडेट किए गए नियम लागू होते हैं. इन परिवर्तनों का आम आदमी के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है.सबसे बड़ा बदलाव इस महीने यह हुआ है की रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रोजेक्ट पायलट के तहत डिजिटल करेंसी लॉन्च करने जा रही है. इसके तहत भारत में करेंसी को इस्तमाल करने के नियमों में कई बदलाव हुए हैं. इसके साथ ही और भी कई बदलाव हुए हैं जो नीचे में उल्लेखित किये हुए हैं.
महंगी होगी मोटरसाइकिल: अगर आप दिसम्बर में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की बाइक खरीद रहे हैं तो आपको 1500 रूपए अधिक देने पड़ेंगे क्योंकि हीरो कंपनी ने एक मोटरसाइकिल पर लगभग 1500 रूपए अधिक बढ़ा दिया है. आपको अधिक पैसा इसलिए देना होगा क्योंकि बीमा कंपनियों ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के चार्ज को बढ़ा दिया है.
पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कार्ड: आपको धोखाधड़ी से बचाने के लिए, पीएनबी ने बैंक के डेबिट कार्ड का उपयोग करके पैसे निकालने की प्रक्रिया में संशोधन किया है. अब मशीन में कार्ड डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त होगा. कैश निकालने के लिए इस ओटीपी को दर्ज करें. साथ ही, आपके एटीएम पिन की अभी भी आवश्यकता होगी. बिना (ओटीपी) के आप पैसे नहीं निकाल पायंगे.
जीवन प्रमाण (जीवन प्रमाण पत्र): 30 नवंबर पेंशनभोगियों के लिए अपना जीवन प्रमाण, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम समय सीमा है. समय पर जमा नहीं करने पर उनकी पेंशन रोकी जा सकती है.
एलपीजी की कीमतें: नवंबर के महीने में एक वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में कमी आई थी (₹115 प्रति यूनिट). वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में जुलाई से कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसलिए इस बार तेल बनाने वाली कंपनियां (ओएमसी) घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें– Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में केवल एक बार करें निवेश, मिलेंगे हर महीने 2500 रुपए, जानिए पूरा प्लान
ट्रेनों का टाइम टेबल: कोहरे के कारण रेलवे ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करते हुए नए समय के अनुसार उनका संचालन करता है. नए समय के साथ-साथ प्रभावित ट्रेनों का पता 1 दिसंबर को चलेगा.
बैंक अवकाश: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक अवकाश सूची के अनुसार, दिसंबर में कुल 14 गैर-कार्य दिवस होंगे. इनमें त्योहार, रविवार और दूसरा/चौथा शनिवार शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…