यूटिलिटी

अब तक नहीं बनवा पाएं है PAN कार्ड? तो मात्र इतने मिनट में ऑनलाइन करें अप्लाई और तुरंत पाए नया कार्ड

PAN Card Applying Process: भारत में रहने वाले लोगों के पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी होते हैं. इन दस्तावेजों की जरूरत आए दिन कहीं न कहीं किसी न किसी काम के लिए पड़ ही जाती है. इनमें बात की जाए तो कई दस्तावेज शामिल होते हैं. जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड यह सभी दस्तावेज आपके लिए बहुत जरूरी होते हैं. लेकिन इन दस्तावेजों में बात की जाए तो पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज जो काफी महत्वपूर्ण होता है. इसके न होने से कई काम अटक सकते हैं. ऐसे में अगर आपने अब तक नया पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो चलिए हम आपको बताते हैं कितना आसान है आवेदन का तरीका?

अब तक नहीं बनवा पाएं है PAN कार्ड?

पिछले साल भारत सरकार की ओर से पैन कार्ड के प्रारूप में बदलाव किए गए हैं. भारत सरकार की ओर से PAN 2.0 प्रोजेक्ट किया गया है. अब सभी पैन कार्ड इसी के तहत जारी किए जाएंगे. पुराने पैन कार्ड भी बदले जाएंगे. ऐसे में अगर आपको अब तक नया पैन कार्ड नहीं मिला है तो आपको बता दें कि आपको इसके लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. भारत सरकार की ओर से खुद ही आपको PAN 2.0 भेज दिया जाएगा. इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगा.

पैन कार्ड में होगा क्यूआर कोड

बता दें कि भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाला नया PAN 2.0 भारत में पुरानी व्यवस्था PAN 1.0 को रिप्लेस करेगा. PAN 2.0 के तहत जारी होने वाले पैन कार्ड में क्यूआर कोड भी होगा. जो इसकी सिक्योरिटी को हाईटेक बनाएगा. अगर आपने अब तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो आप अपने नजदीकी पैन सर्विस एजेंसी पर जाकर नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IRCTC का बेहतरीन ऑफर, ट्रेन से करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए कितना होगा किराया?

क्या है नया पैन कार्ड अप्लाई करने का तरीका?

  • अगर आपको भी नया पैन कार्ड बनवाना है तो इसके लिए सबसे पहले आपको कुछ प्रक्रिया करनी होगी. जिसमें अपने मोबाइल की ओटीपी वेरिफिकेशन करवाना होगा.
  • इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा और कुछ व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी. और फीस चुकानी होगी.
  • इसके अलावा आप डिजिटल पन कार्ड यानी ई-पैन के लिए भी आवेदन दे सकते हैं.
  • इनकम टैक्स के इस https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/instant-e-pan पोर्टल पर जाकर आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

8 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

27 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

39 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

45 minutes ago