HBSE 12th Result 2025: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने आज यानी 13 मई को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट का ऐलान किया. जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि हरियाणा बोर्ड ने बिना किसी नोटिफिकेशन के 12वीं का रिजल्ट जारी किया है. छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने स्कोर देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
HBSE 12th Result 2025 ऐसे करें चेक
- 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
- इसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा.
- अब Haryana Board Class 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना हरियाणा बोर्ड 12वीं रोल नंबर भरकर सबमिट कर दें.
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: CBSE 10th,12th Result 2025: आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां दिए गिए लिंक पर कर सकेंगे चेंक
इस साल कितने प्रतिशत बच्चे हुए पास?
इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा सा ज्यादा है. लास्ट ईयर 12वीं में कुल 85.31 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे. इस साल 12वीं बोर्ड के लिए कुल 2.23 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच किया था जिसमें 5 लाख 16 हजार 787 छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

