CBSE 10th, 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 42 लाख से ज्यादा छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 10वीं और 12वीं के रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. इस बीच CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. CBSE ने छात्रों को डिजीलॉकर का एक्सेस दे दिया है और इससे साफ है कि रिजल्ट अब जल्द जारी हो सकता है. नतीजे जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे.
10वीं और 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या
इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी. वहीं 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चली थी. परीक्षा के लिए 42 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था. जिसमें 10वीं के कुल 24.12 लाख छात्र और 12वीं के कुल 17.88 लाख छात्र शामिल हुए थे. यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे. वहीं यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम आते हैं तो कंपार्टमेंट मानी जाएगी. वहीं दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर क्या है सोने-चांदी के दाम? जानें अपने शहरों के ताजा रेट
CBSE 10th, 12th Result 2025 ऐसे करें चेक
सबसे पहले आप CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें.
सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा वे छात्र दे सकते हैं जो कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं. यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई महीने में आयोजित की जाती है और इसकी तिथि बोर्ड परिणामों के साथ ही घोषित की जा सकती है. हालांकि अगले साल से कंपार्टमेंट परीक्षा की व्यवस्था खत्म की जा सकती है क्योंकि बोर्ड साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




