यूटिलिटी

HPBOSE 10th-12th Result 2025: आज घोषित हो सकता है हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

HPBOSE 10th-12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज यानी 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं छात्र कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट. डिजिलॉकर ने यह अपडेट दिया है कि HPBOSE की ओर से पहले 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है. हालांकि अभी तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

मैसेज के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट (HPBOSE 10th-12th Result 2025)

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके लिए फोन इनबॉक्स में HP10 स्पेस रोल नंबर, HP12 स्पेस रोल नंबर, 56263 नंबर पर भेजे. इसके बाद SMS पर हिमाचल प्रदेश बोर्ड परिणाम 2025 रिजल्ट आ जाएगा.

HPBOSE 10th-12th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आप हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक करें.
  • इसके बाद होम पेज पर जारी HPBOSE 10th-12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां छात्रों को अपनी लॉगिन जानकारी भरनी होगी.
  • सबमिट बटन दबाएं और आपका रिजल्ट आपके स्क्रिन पर आ जाएगा.
  • अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.

ये भी पढ़ें: CBSE 10th 12th result 2025 Declared: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित, 88.39 प्रतिशत रहा रिजल्ट, यहां करें चेक

पिछले साल कैसा रहा था हिमाचल बोर्ड का परिणाम?

पिछले साल यानी 2024 में हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 1 लाख छात्र शामिल हुए थे. इस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 74.61 प्रतिशत रहा. वहीं 2024 में HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 85,777 छात्रों ने भाग लिया था इसमें से 63,092 छात्रों ने परीक्षा पास की. इस साल कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 73.76 रहा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

12 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

28 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

60 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

1 hour ago