HPBOSE 10th-12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज यानी 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं छात्र कैसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट. डिजिलॉकर ने यह अपडेट दिया है कि HPBOSE की ओर से पहले 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सकता है. हालांकि अभी तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
मैसेज के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट (HPBOSE 10th-12th Result 2025)
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके लिए फोन इनबॉक्स में HP10 स्पेस रोल नंबर, HP12 स्पेस रोल नंबर, 56263 नंबर पर भेजे. इसके बाद SMS पर हिमाचल प्रदेश बोर्ड परिणाम 2025 रिजल्ट आ जाएगा.
HPBOSE 10th-12th Result 2025 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आप हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक करें.
- इसके बाद होम पेज पर जारी HPBOSE 10th-12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- फिर एक नया पेज खुलेगा जहां छात्रों को अपनी लॉगिन जानकारी भरनी होगी.
- सबमिट बटन दबाएं और आपका रिजल्ट आपके स्क्रिन पर आ जाएगा.
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.
पिछले साल कैसा रहा था हिमाचल बोर्ड का परिणाम?
पिछले साल यानी 2024 में हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 1 लाख छात्र शामिल हुए थे. इस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 74.61 प्रतिशत रहा. वहीं 2024 में HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 85,777 छात्रों ने भाग लिया था इसमें से 63,092 छात्रों ने परीक्षा पास की. इस साल कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 73.76 रहा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
