Himachal Pradesh High Court Recruitment
Himachal Pradesh High Court Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में भर्ती का अच्छा अवसर सामने आया है. हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लिकेशन (ORA) के जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और कुक कम अटेंडेंट समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.hphcrecruitment.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें शामिल सभी पद नियमित (Regular) हैं. यानी ये नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नहीं की जाएंगी. उम्मीदवारों को संबंधित पद के नियमों और पात्रता मानदंडों के अनुसार नियुक्ति दी जाएगी. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और रिक्तियों की संख्या भी अलग निर्धारित की गई है. ऐसे में उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अन्य शर्तों को अच्छी तरह जांच लें.
भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है. अनारक्षित वर्ग और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों और सरकारी कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट दी गई है. इनके लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है. जन्मतिथि के प्रमाण के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान संबंधित दस्तावेज भी जमा करने होंगे.
आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 450 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. फीस का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: ‘राशन में गड़बड़ी तो चुप्पी नहीं…’, WhatsApp से भेजें ‘Hi’ और दिल्ली से पाएं समाधान
इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदवार योग्यता, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियमों के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर देखें.
भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…
India-Pakistan SCO: पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ…