यूटिलिटी

स्मार्टफोन को हैक होने से बचाने के लिए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने दी ये टिप्स, आज ही से करें अप्लाई

Smartphone Tips: आज के समय में मोबाइल फोन हमारे जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है. आजकल इन स्मार्टफोन ने सारे कामों को बेहद आसान बना दिया है. इसमें खाना ऑर्डर करने से लेकर, कैब लेना या बैंक खाते से भुगतान करना तक शामिल है. लेकिन आजकल जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी एडवांस होती जा रही हैं इसी के साथ मोबाइल धोखाधड़ी और हैकिंग का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है.

स्मार्टफोन को करना चाहिए रीस्टार्ट

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स को कुछ दिनों में एक बार अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट जरूर करना चाहिए. रिपोर्ट के मुताबिक, कई साल पुराने इस NSA डॉक्यूमेंट्स में स्मार्टफोन की सुरक्षा को मुद्दा बनाया गया था. इसमें कहा गया था कि मैलवेयर अटैक से बचने के लिए आपको स्मार्टफोन को समय-समय पर रीस्टार्ट करना चाहिए. इससे मैलवेयर के खतरे से फोन को सुरक्षित रखने में काफी मदद मिलती रहेगी.

जानें क्या है रिपोर्ट

इस डॉक्यूमेंट में मेंशन किए फोन 2010 की शुरुआत के हैं और इनमें होम बटन वाले iPhone और कुछ सैमसंग गैलेक्सी डिवाइस शामिल हैं. NSA की ये सलाह अभी तक लागू होती है. भले ही यह फुलप्रूफ नहीं हो, लेकिन NSA के मुताबिक, आपके डिवाइस को रीस्टार्ट करने से कुछ खतरों को रोकने में मदद जरूर मिल सकती है. डॉक्यूमेंट में फोन को सुरक्षित रखने के बारे में और भी कई सलाह दी गई हैं.

NSA ने दी जरूरी सलाह

सॉफ़्टवेयर को अपडेट रखें: अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और सभी ऐप्स को अपडेट करके रखें. सॉफ़्टवेयर अपडेट में अक्सर सिक्योरिटी पैच शामिल होते हैं, जो आपके फोन को लेटेस्ट खतरों से बचाने में मदद करते हैं.

पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क से सावधान रहें

पब्लिक ई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय किसी भी पर्सनल इंफोर्मेशन को शेयर करने से बचें. यदि आपको पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करना ही है, तो वीपीएन का उपयोग करें.

ये भी पढ़ें: अडानी वन और ICICI बैंक ने लांच किया पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे ये फायदे

Bluetooth को बंद करके रखें

जब आप ब्लूटूथ इस्तेमाल न कर रहे हो तो उसे बंद करके रखें ताकि कोई दूसरा और अनजान डिवाइस आपके फोन से कनेक्ट ना हो सके.

ऐप्स इंस्टॉल करने में सावधानी बरतें

केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करें. अनजान सोर्सेस ऐप्स इंस्टॉल करने से बचें, क्योंकि वे मैलवेयर से संक्रमित हो सकते है.

मजबूत पासवर्ड और पिन सेट करें

अपने फोन के लिए एक मजबूत पासवर्ड और पिन सेट करें. नियमित रूप से अपने पासवर्ड बदलते रहें और साथ में फेस लॉक या फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स भी इस्तेमाल करें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

18 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

20 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

42 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

51 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

52 minutes ago