Summer Skincare Tips
Summer Skincare Tips: गर्मियों में एक के बाद एक त्वचा संबंधी समस्याएं आती रहती हैं. त्वचा पर कभी खुजली तो कभी जलन जैसी समस्याएं स्थाई बनी रहती हैं. इसलिए हमेशा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है. पसीना और गंदगी नियमित रूप से शरीर के कुछ हिस्सों पर त्वचा की एलर्जी का कारण बनते हैं.
हम आपको बताते हैं कि अक्सर क्यों कहा जाता है कि अपने शरीर को साफ रखना स्वस्थ रहने का एक आसान तरीका है. यह बीमारियों को बढ़ने से रोकता है जिससे आपका मन एकाग्र रहता है. ऐसे में शरीर के इन अंगों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपनी त्वचा को बार-बार साफ करना चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं गर्मी में आप स्किन केयर कैसे करें.
ऐलोवेरा हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट से चेहरे की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं. एलोवेरा के इस्तेमाल से चेहरे में नमी आती है और आवश्यक पोषण मिलता है, जिससे त्वचा को हेल्दी रखा जा सकता है.
नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. नींबू में विटामिन सी ही नहीं बल्कि कई अन्य विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं. नींबू के रस का इस्तेमाल करने से चेहरे में चमक आ जाती हैं. इतना ही नहीं इससे चेहरे में गंदगी को भी साफ किया जाता हैं.
यह भी पढ़ें : किसी भी मौसम में बिना डर के खाएं अंडा, कभी भी नहीं करेगा नुकसान, बस पता होना चाहिए सही तरीका
चेहरे पर निखार लाने के लिए टमाटर को भी इस्तेमाल में लें सकते हैं. टमाटर को एक चम्मच दूध और नींबू के रस में मिला कर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा के कुछ देर बाद धो लें. इससे चेहरे को क्लीन और चमकदार बनाया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…