मनोरंजन

संसद में मिले चिराग पासवान और कंगना रनौत, 13 साल पहले फिल्म में किया था साथ काम

Kangana Ranaut Chirag Paswan: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंचीं कंगना रनौत एनडीए संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में थीं. शुक्रवार को जब वह संसद परिसर पहुंचीं तो उनकी मुलाकात अपने पुराने को-स्टार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान से हुई. दोनों ने एक दूसरे को देखते ही हाथ मिलाया और कैमरे के लिए जमकर पोज भी दिए.

गले लगकर एक-दूसरे से मिले

बता दें कि चिराग पासवान और कंगना रनौत ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था. इस फिल्म में चिराग ने जहां टेनिस प्लेयर का किरदार निभाया था, वहीं कंगना सुपरमॉडल के रोल में थीं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरू हुई ये दोस्ती अब राजनीति के गलियारे में भी दिखी. शुक्रवार को संसद परिसर में दोनों गले लगकर एक-दूसरे से मिले.

इस लुक में नजर आए कंगना-चिराग (Kangana Ranaut Chirag Paswan)

इस मुलाकात के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कंगना ने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और बालों को हाफ बांधा हुआ है. उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस से पूरा किया. वहीं चिराग सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं.


यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन को लेकर आखिर कंगना रनौत ने ऐसा क्या बोल दिया? जिससे भड़की CISF की महिला जवान ने जड़ दिया थप्पड़, जानें पूरा मामला


चुनाव में किया जबरदस्त प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने बिहार के हाजीपुर सीट से जीत हासिल की. उन्होंने राजद के शिवचंद्र राम को 1,70,105 वोटों के अंतर से हराया. उधर कंगना ने मंडी सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया. दोनों ने ही लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया.

-भारत एक्सप्रेस

Uma Sharma

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago