WhatsApp Deleted Message: हम सभी के वॉट्सऐप ग्रुप में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति जरूर होता है जो मैसेज भेजने के कुछ ही पल बाद उसे डिलीट कर देता है. इससे बाकी सदस्यों के मन में यह उत्सुकता बनी रहती है कि आखिर उस मैसेज में क्या लिखा था. कभी-कभी यह इतना परेशान कर देता है कि हम उस डिलीटेड मैसेज को जानने के लिए कई तरह के जतन करने लगते हैं.
बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि वे अपने फोन की नोटिफिकेशन हिस्ट्री के माध्यम से भी डिलीटेड मैसेज देख सकते हैं. यह तरीका बेहद आसान है और इसके लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत भी नहीं होती.
सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग्स में जाना है. यहां से नोटिफिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद “More” या “Advanced Settings” में जाएं. यह ऑप्शन फोन के ब्रांड के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है. अब यहां आपको “Notification History” का विकल्प दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद आपको सभी नोटिफिकेशन की हिस्ट्री दिखाई देगी- जिनमें वॉट्सऐप के वो मैसेज भी शामिल होते हैं जो बाद में डिलीट कर दिए गए हों.
यह तरीका तभी कारगर होता है जब आपके फोन में वॉट्सऐप का नोटिफिकेशन ऑप्शन पहले से इनेबल हो. अगर वॉट्सऐप नोटिफिकेशन बंद होगा, तो डिलीट होने से पहले आने वाला मैसेज रिकॉर्ड नहीं हो पाएगा और नोटिफिकेशन हिस्ट्री में नहीं दिखेगा. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके फोन में नोटिफिकेशन की परमिशन दी गई है.
अगर आप समय पर नोटिफिकेशन देख लेते हैं, तो कई बार वहीं पर डिलीटेड मैसेज की झलक मिल जाती है. जब कोई मैसेज भेजा जाता है, तो वह सबसे पहले नोटिफिकेशन बार में दिखाई देता है. भले ही बाद में भेजने वाला उसे डिलीट कर दे, लेकिन यदि आपने नोटिफिकेशन हिस्ट्री या बार को नहीं हटाया है, तो वह मैसेज वहां मौजूद हो सकता है.
अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल करते हैं, तो एक थर्ड-पार्टी एक्सटेंशन की मदद से भी डिलीट किए गए मैसेज पढ़ सकते हैं. इसके लिए गूगल क्रोम ब्राउज़र में जाएं और “WA Web Plus” सर्च करें.
जो पहला एक्सटेंशन आए, उस पर क्लिक करें और “Add to Chrome” पर क्लिक करें. एक्सटेंशन ऐड हो जाने के बाद उसे पिन करें और “Manage Extensions” में जाकर “Restore Deleted Messages” वाला ऑप्शन चुनें. इसके बाद वॉट्सऐप वेब में कोई भी मैसेज डिलीट किया गया हो, तो भी वह आपको दिखाई देगा.
हालांकि यह तरीका काफी उपयोगी हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि WA Web Plus एक थर्ड पार्टी एक्सटेंशन है. इसे इस्तेमाल करने से पहले Google पर इसके रिव्यू और सिक्योरिटी की जांच जरूर कर लें. किसी भी थर्ड पार्टी टूल का इस्तेमाल करते समय आपकी निजता और डेटा की सुरक्षा को सबसे पहले प्राथमिकता दें.
ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2025 Date: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट, यहां देखें Expected Cut-off
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…