उत्तर प्रदेश

हज के बहाने मुस्लिम युवक को जिहाद के लिए उकसाने की कोशिश, CAA-NRC के नाम पर किया जा रहा था ब्रेनवॉश

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक मुस्लिम युवक अली मुर्तजा ने सऊदी अरब से लौटने के बाद एक गंभीर और चौंकाने वाला दावा किया है. मुर्तजा का कहना है कि उसे सऊदी में जिहाद के लिए उकसाया गया और ब्रेनवॉश करने की कोशिश की गई.

अली मुर्तजा इस साल 26 मार्च को उमराह के लिए सऊदी गया था. वहीं उसकी मुलाकात शहजाद नामक एक युवक से हुई, जिसने भारत में मुसलमानों पर अत्याचार की बात कहकर उसे भावनात्मक रूप से भड़काने की कोशिश की. मुर्तजा का कहना है कि उसे सीरिया जैसे जंगग्रस्त देश में जिहाद लड़ने के लिए भेजने का प्रयास किया जा रहा था.

युवाओं को बनाया जा रहा शिकार

अली मुर्तजा ने बताया कि उमराह के नाम पर युवाओं को सऊदी लाकर, उन्हें जिहादी संगठनों में शामिल होने के लिए बरगलाया जा रहा है. लालच, भावनात्मक बातें और कट्टरपंथी विचारधारा के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है.

मुर्तजा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आपबीती बता रहा है. उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई थी ताकि वह सुरक्षित भारत लौट सके. उसकी अपील के बाद दोस्तों की मदद से वह सकुशल देश लौट आया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

मुर्तजा के परिवार ने इस पूरी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट के कई देशों में चल रहे गृहयुद्ध के बीच जिहादी संगठन वहां युवाओं को अपने मकसद के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: Saudi Arabia में फंसे मेरठ के अली मुर्तजा ने PM मोदी से लगाई बचाने की गुहार, VIDEO में कहा- ‘मेरे पीछे आतंकी..’


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

5 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

6 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

6 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

6 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago