यूटिलिटी

Pan Card को लेकर अगर आपके के पास भी आता है इस तरह का मैसेज? तो हो जाएं सावधान…PIB ने यूजर्स को किया अलर्ट

PAN Card Fraud: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के ग्राहकों को अपनी पैन कार्ड जानकारी 24 घंटे के भीतर अपडेट करनी चाहिए. यह दावा पूरी तरह से गलत है और PIB (Press Information Bureau) ने इस पर स्पष्ट तौर पर अलर्ट जारी किया है. PIB ने कहा है कि इंडिया पोस्ट ने इस प्रकार का कोई संदेश नहीं भेजा है, और यह एक साइबर धोखाधड़ी की कोशिश है.

PIB ने इस तरह के मैसेज से किया अलर्ट

इस वायरल पोस्ट में यह कहा जा रहा है कि अगर ग्राहक अपने पैन कार्ड को अपडेट नहीं करेंगे, तो उनका खाता बंद कर दिया जाएगा. साथ ही, एक लिंक भेजा जा रहा है, जिसे क्लिक करने की सलाह दी जा रही है. PIB ने साफ किया है कि इस प्रकार के संदेश धोखाधड़ी के लिए होते हैं और इनसे जुड़ी किसी भी जानकारी को शेयर करना आपकी सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन सकता है.

PIB ने लोगों को सतर्क करते हुए बताया कि इंडिया पोस्ट कभी भी इस तरह के संदेश नहीं भेजता है. इस प्रकार के लिंक अक्सर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं, जो व्यक्तिगत डेटा चुराने की कोशिश करते हैं.

यह धोखाधड़ी कैसे काम करती है?

फर्जी अलर्ट भेजकर यह दावा किया जाता है कि यदि ग्राहक अपने पैन कार्ड की जानकारी अपडेट नहीं करेंगे तो उनका खाता 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा. ये संदेश इतने विश्वसनीय प्रतीत होते हैं कि लोग आसानी से इन पर विश्वास कर लेते हैं, लेकिन असल में यह एक बड़ा साइबर धोखाधड़ी का हिस्सा होते हैं, जिनका उद्देश्य आपकी निजी और वित्तीय जानकारी चुराना होता है.

क्या करना चाहिए?

PIB ने यह सलाह दी है कि ऐसे संदेशों में भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे पैन कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें. यदि आपको कोई संदिग्ध संदेश मिले, तो इसकी पुष्टि संबंधित बैंक या इंडिया पोस्ट से करें. साइबर अपराधी इस प्रकार के संदेश भेजकर आपकी जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं. इसलिए इन धोखाधड़ी प्रयासों से सावधान रहें.

ये भी पढ़ें: आखिर कौन है इन 78,213 करोड़ लावारिस रुपयों का मालिक? कहीं आपका अपना तो नहीं ये पैसा…जानिए कैसे लगाएं पता

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

28 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

1 hour ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago