सैम ऑल्टमैन. (फाइल फोटो)
ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन पर उनकी बहन ऐनी ऑल्टमैन (Annie Altman) ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. एक फेडरल कोर्ट में दायर मुकदमे के अनुसार, ऐनी का कहना है कि यह शोषण उनके बचपन के दौरान हुआ. यह घटनाएं 1997 से 2006 के बीच की बताई गई हैं. मुकदमे में एनी ने कहा कि जब वह तीन साल की थीं, तब सैम 12 साल के थे और इस दौरान उनके साथ यह शोषण हुआ.
एनी ऑल्टमैन इस मामले में चाहती हैं कि कोर्ट ज्यूरी सैम ऑल्टमैन के खिलाफ ट्रायल शुरू करे और हर्जाने के तौर पर 75 हजार अमेरिकी डॉलर (करीब 64 लाख रुपये) का हर्जाना भरे.
सैम ऑल्टमैन, उनकी मां और भाइयों ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए इन आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा, “ये सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं.”
परिवार ने एनी की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने लोगों से उनकी बहन के प्रति सहानुभूति और समझ दिखाने की अपील की है. बयान में यह भी कहा गया है कि एनी को परिवार की ओर से हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है. उनके किराए और अन्य खर्चों का भुगतान किया जाता है. परिवार ने उन्हें मेडिकल सहायता, रोजगार के अवसर और एक घर खरीदने की भी पेशकश की थी. एनी को जीवनभर यह आर्थिक मदद मिलती रहेगी.
एनी ने पहले भी अपने भाई पर इसी तरह के आरोप लगाए थे. इसके अलावा, उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पर उनके पिता की संपत्ति को गलत तरीके से रोकने का भी आरोप लगाया है.
सैम ऑल्टमैन तकनीकी जगत के प्रमुख चेहरों में से एक हैं. 2022 के अंत में, उनकी कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGpt) लॉन्च किया था, जिसने दुनिया भर में चर्चा बटोरी.
ये भी पढ़ें- हमास की शुरू हुई उल्टी गिनती! Donald Trump बोले- मेरे शपथ ग्रहण से पहले बंधकों को रिहा करो, वरना…
-भारत एक्सप्रेस
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…